खरगोन में आबकारी विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई, 6.50 लाख की अवैध शराब जब्त

आबकारी विभाग की टीम ने आरोपियों ने लकड़ियों और ईंट के ढेर के नीचे शराब और महुआ लाहन छिपा रखा था। जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया।
khargone Excise Department Team

Khargone News : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ कसरावद और भीलगांव क्षेत्र में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की टीम ने 210 लीटर अवैध देसी शराब और 60 क्विंटल महुआ लहान को जब्त किया। इस दौरान कुल 7 पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसके तहत गुरुवार को जिले के कसरावद और भीलगांव क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से बनाई गई शराब के साथ 7 लोग पकड़े गए। पुलिस ने 210 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये थी। इसके अलावा पुलिस को शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 60 क्विंटल महुआ लहान भी जब्त किया गया।

60 क्विंटल महुआ लहान जब्त कर किया नष्ट

वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सनावद, भीकनगांव, कसरावद, महेश्वर और खरगोन की टीमों ने संयुक्त रूप से छिपाई गई शराब को खोजने का काम किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लकड़ियों और ईंट के ढेर के नीचे शराब और महुआ लाहन छिपा रखा था। जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews