खरगोन में नर्मदा नदी की नहर मे गिरी कार, महिला और बच्ची की मौत, पति ने तैरकर बचाई जान

खरगोन में नर्मदा नदी की नहर मे गिरी कार, महिला और बच्ची की मौत, पति ने तैरकर बचाई जान

Car fell in Khargone Narmada River Canal : खरगोन में नर्मदा नदी की नहर मे एक कार गिर गई, कार गिरने से उसमें सवार महिला और बच्ची की मौत हो गई, वही कार का दरवाजा खोलकर पति ने जैसे -तैसे बाहर निकलकर जान बचाई, बताया जा रहा है कि बडवाह थाने के जामनिया गांव से ओंकारेश्वर दर्शन के लिये यह परिवार नहर के रास्ते से जा रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार नहर में गिर गई है।

हादसे में गई जान 

बेटी के ओंकारेश्वर  दर्शन की जिद पर यह परिवार दर्शन के लिए निकला था, 28 वर्षीय माँ पूजा और मासूम साढ़े तीन साल की बेटी माही के साथ पिता आकाश ठाकुर शाम को उमरिया के पास स्थित गृह ग्राम जामनिया स निकला था, हादसा शनिवार शाम करीबन साढ़े पाँच बजे बड़वाह के पंचवटी के पास हुआ,  इन्होंने मेंन रोड छोड़कर शॉर्ट कट अपनाया, कार पंचवटी के सामने नहर किनारे से गुजर रही थी, उसी दौरान बेकाबू होकर नहर में जा समाई, पानी का बहाव तेज था लेकिन आकाश ने किसी तरह कार से बाहर निकल कर जान बचाई लेकिन जब तक पत्नी और बच्ची को कार से बाहर निकाला जाता, दोनों की मौत हो गई, कार पूरी पानी में जा समाई, और दूर तक बह गई, घटना के दौरान कार सवार आकाश ठाकुर ने अपनी पत्नि और बच्ची को दरवाजा खोलकर बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नह हो पाया। घटना की खब मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत पुलिस बल और गोताखोर के साथ मौके पर पहुंची, गोताखोर ने माॅ, बेटी के शव को निकाला।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews