
Khargone News : खरगोन में धर्म परिवर्तन की नई खबर सामने आई है, जहां आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा था। जिसपर ऊन पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, मामला कोटला खेड़ी के वकाना गांव का है। जब धर्मांतरण की एक तस्वीर फिर से सामने आई है। बता दें कि एक मकान में बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन हो रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सकल हिंदू समाज और पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों ने दी सूचना
ग्रामीणों द्वारा ऐसी सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग इकट्ठे हो गए हैं और वह धर्मांतरण करवा रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम का गठन करते हुए तत्काल उन्हें मौकास्थल पर भेजा गया। साथ ही वहां से कुछ लोगों को थाने लाया गया है, जिनसे पूछताछ की कार्रवाई जारी है- लक्ष्मण सिंह लोवंशी, TI, ऊन
लालच देकर करवा रहे धर्मांतरण
वहीं, हिंदू संगठन के ओमप्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आदिवासियों के धर्मांतरण की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि बाहर से कई लोग गांव में आए है और इस वह लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

