
Khargone News : खरगोन में आज दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। जिसमें 17 सप्ताह का प्रशिक्षण लेने के बाद कुल 274 प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक निमाड़ रेंज के तिलक सिंह ने इसमें हिस्सा लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को अपना बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने और प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों व प्रशिक्षकों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए हार्दिक बधाई दी।
[dgv_vimeo_video id=”822255142″]
मुख्य अतिथि ने कही ये बात
तिलक सिंह ने कहा कि, आप सभी को इस बात का गर्व होना चाहिए कि आपको सीआईएसफ परिवार के सदस्य के रूप में प्रवेश के साथ-साथ देश एवं राज्य सेवा का सुनहरा अवसर मिला है। आपने 17 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर जीवन को योग्य एवं सक्षम बनाया है जिसका उदाहरण आपने दीक्षांत परेड के रूप में सर्वोत्तम प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया है। आगे उन्होंने बताया कि, आपसे सीआईएसफ को काफी अपेक्षाएं हैं। सीआईएसफ के गौरव को और आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन ,मुस्कुराहट के साथ सेवा कठिन परिस्थितियों में भी अपना संतुलन बनाए रखें। साथ ही, न्याय तथा सहानुभूति का दृष्टिकोण, ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा, कर्तव्य पर जाने के लिए हमेशा तैयार रहें। आप सभी सीआईएसफ में अपनी मेहनत लग्न एवं कार्य कुशलता से एक मिसाल कायम करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”822255743″]
274 प्रशिक्षणार्थियों ने ली शपथ
इस भव्य परेड समारोह में ईला चंद्र पांडेय समादेष्टा क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह, बी.एस क्लेश एस.डी.एम बड़वाह, राकेश गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका बड़वाह, एमआई रहमान मुख्य चिकित्सक, एस.के भट्ट उप समादेष्टा, प्रथम आरक्षित वाहिनी, किरन पाल सिंह सैनी, उप समादेष्टा व सभी अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि ईला चंद्र पांडेय ने 274 प्रशिक्षणार्थियों को कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई।
[dgv_vimeo_video id=”822256522″]
खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

