प्रदेश में यहां हुई तेज बारिश, बाइक सहित बहा युवक

due-to-heavy-rain

भगवानपुरा/खरगोन।

मध्यप्रदेश में मानसून के आ जाने से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। जहां एक ओर बारिश से किसानों के मुरझाए हुए चेहरे खिल उठे हैं तो वहीं बारिश की वजह से कई दुर्घटनाओं की खबरे आ रहीं है। ताजा मामला प्रदेश के खरगोन जिले से सामने आया है।   

आपको बता दें कि खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लगभग एक घंटा जोरदार बारिश हुई। जिससे सूखे पड़े नाले उफान पर आ गए। तेज बारिश के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इसी बारिश के दौरान बाइक से जा रहा एक युवक बाइक सहित पानी में बह गया। जिसे बाद लोगों के द्वारा बचाया गया। तेज बहाव में बाइक सहित बहे युवक का नाम जितेंद्र पिता अमर सिंह (20) निवासी पीपरी पाला बताया जा रहा है। जितेंद्र की बाइक लगभग आधा किमी दूर मिली।

बारिश से सुखी पड़ी कुंदा नदी में भी पानी भर गया। तेज बारिश के कारण शहर का बाजार भी अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से पीपलझोपा में लगा हाट बाजार प्रभावित रहा। व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews