खरगोन में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल

Khargone Road Accident : खरगोन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें 39 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। फिलहाल, सभी घायलों में से ड्राइवर को फैक्चर के कारण इंदौर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि घटना की जानकारी लगते ही डीएम एसपी जिला अस्पताल पहुचे हैं।

भोपाल जा रहे थे सभी यात्री

दरअसल, जिले से एक बस में सवार होकर 40 भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान बस अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसके कारण ये बड़ा हादसा हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल रायसागर, खापर, जामली और रुपगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं जो कि रविवार की देर रात बस में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुए थे।

ग्राम शारदा की घटना

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हादसा रात के करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है जो कि कसरावद के पास स्थित ग्राम शारदा में हुई। घायलों के परिजनों को सूचना मिलते ही वो घटनास्थल पर पहुंचे है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews