खरगोन में घर की बागड़ में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 100 हरे पौधे किए जब्त, आरोपी गिरफ्त्तार

खरगोन के बिस्टान थाना क्षेत्र के गांव में पुलिस ने घर की बाड़ में उगाये गये गांजे के करीब 100 पौधे जब्त किये हैं। जिनका वजन 60 किलो और कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Khargone Ganja Plants Seized

मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस मादक पदार्थों की जब्ती कर तस्करों को सलाखों के पीछे भेज रही है। ताजा मामला खरगोन से सामने आया हैं जहां पुलिस ने रविवार को गांजे की अवैध खेती पकड़ी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार, पुलिस ने जिले के बिस्टान स्थित खेरकुंडी के पिछला फाल्या में एक घर के पास बाड़ में उगाये गये करीब 100 हरे पौधे जब्त किये हैं। जिनका वजन करीब 60 किलो एवं अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

घर की बाड़ में उगा रखे थे गांजे के पौधे

जानकारी अनुसार, पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति अपने घर के पास गांजे की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई एवं रणनीति तैयार कर मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने घर एवं आसपास तलाशी ली और पाया कि घर के बाड़ में गांजे की खेती की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सभी गांजे के हरे पौधे जब्त किये।

बता दें कि पुलिस ने जब आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने गांजे की खेती की बात कबूली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है एवं आगे की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान खेरकुंडी निवासी गनदास पिता प्रताप डावर के रूप में हुई है।

आलीराजपुर में भी पकड़ी गई गांजे की खेती

बता दें कि आलीराजपुर में भी गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले छोटा इटारा के दुडवा फलिया में पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों में अचानक दबिश देकर भारी मात्रा में उगाए जा रहे गांजे के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों खेतों से कुल 2070 गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किये हैं। जिनका वजन करीब 2 टन एवं अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews