Khargone News : जनपद पंचायत का कारनामा, जिसके खेत के नाम पर निकाली उसके मालिक को ही नही जानकारी

Khargone News : जनपद पंचायत का कारनामा, जिसके खेत के नाम पर निकाली उसके मालिक को ही नही जानकारी

Khargone Corruption News : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम बांडीखार पंचायत में एक बार फिर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आवेदक बडवाह जनसुनवाई में जिस मामले की शिकायत करने पहुंचा था,उस पंचायत को कुछ दिन पहले ही बडवाह जनपद पंचायत द्वरा भ्रष्टाचार के मामले में 12 लाख 33 हजार रूपये की राशि वसूली के आदेश दिए है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि ग्राम के ही कृषक अनोखीलाल गोरीशंकर की कृषि भूमि के नाम से ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने स्वयं ही दो लाख 88 हजार रूपये राशि मनरेगा योजना के तहत खेत-तालाब निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर ली। यही नही जिम्मेदारों ने फर्जी तरीके से एक लाख 59 हजार रूपये की राशि आहरण भी कर ली थी। इनकी जानकारी जब कृषक अनोखीलाल जायसवाल को मिली तो उन्होंने मंगलवार को बडवाह जनसुनवाई में एसडीएम बीएस कलेश को आवेदन देकर शिकायत की है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से बताया कि एक अप्रैल 2022 को अनोखीलाल के नाम से खेत तालाब निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है।लेकिन रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव दिनेश गोयल, पूर्व सरपंच नरेंद्र दुलीचंद एवं उपयंत्री ने मिलकर एक लाख 59 हजार रूपये की राशि आहरण कर ली है। जबकि मेरी कृषि भूमि के नाम से यह राशि कब स्वीकृत हुई है, इसकी मुझे ही जानकारी नही दी गई। खास बात तो यह है कि तालाब के लिए मेरे द्वारा कभी कोई मांग या कार्यवाही पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर तक भी नही की गई है। मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम को आवेदन देकर मांग की है जल्द इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जाए।

सात मामलों में किया है भ्रष्टाचार

जनपद पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार बांडीखार पंचायत के जिम्मेदार द्वरा सात मामलो में फर्जीवाड़ा किया है। जिसकी जांच के बाद 12 लाख 33 हजार रूपये की राशि वसूली के लिए आदेश जारी किए गए है। दो खेत तालाब, दो सार्वजनिक कुए, तीन भूमिगत डाईक की राशि फर्जी तरीके से आहरण कर ली गई है।
खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”782963267″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews