Khargone News : डंपर-कार की जोरदार टक्कर, 3 पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर, गृहमंत्री ने दिए ये निर्देश

khargone road accident

MP Road Accident : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। इसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।वही इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं,जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी सनावद पहुंच गए।इस हादसे पर कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल के साथ कांग्रेस विधायक सचिन यादव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने शोक जताया है।

डंपर से कार के टकराने पर हुआ हादसा

घटना खरगोन जिले की बड़वाह की सनावद थाना के अंतर्गत की है। यहां शनिवार सुबह 5 बजे कार में सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी खत्म कर सनावद जा रहे थे, तभी उनकी कार पेट्रोल पंप के पास डंपर से टकरा गई। इस दौरान हादसे में सब इंस्पेक्टर विमल तिवारी, सब इंस्पेक्टर रमेश भास्करे और कॉन्स्टेबल मनोज कुमावत की मौत हो गई। वही घायल हालत में दो आरक्षक रागीवर रावत और कोमल को इंदौर के मेदांता अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार को एसआई विमल तिवारी चला रहे थे, उनके पास एसआई रमेश भास्कर, पीछे आरक्षक मनोज कुमावत, कोमल सिंह दांगोडे और रघुवीर रावत बैठे हुए थे, तभी सुबह करीब 4:33 बजे बडूद के पास एस्सार पेट्रोल पंप के सामने खड़े डंपर को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों सवारो में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत करीब पांच बजे पेट्रोल पंप के मालिक को  फोन लगाकर बुलाया और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल और मृतकों को एंबुलेंस ने दो बार में सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलो को तत्काल मोरी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर के मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों में एसआई विमल कुमार तिवारी, एसआई रमेश भास्करे और आरक्षक मनोज कुमावत शामिल हैं। घायलों में कोमल सिंह दांगोडे और रघुवीर सिंह रावत का इलाज इंदौर में चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मवीर सिंह भी कार का निरिक्षण करने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे और शवों का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के निर्देश दिए। सनावद थाना के टीआई निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि मृतक विमल तिवारी इंदौर के रहने वाले थे। मृतक रमेश भास्करे बुरहानपुर एवं आरक्षक मनोज कुमावत सिमरोल (इंदौर) के रहने वाले थे। इस हादसे पर कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल के साथ कांग्रेस विधायक सचिन यादव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने शोक जताया है।

नेताओं-मंत्रियों ने जताया शोक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews