थाने में हुई संगीत संध्या, मानसिक तनाव कम करने के लिये संगीत को बनाया ज़रिया

थाने में हुई संगीत संध्या, मानसिक तनाव कम करने के लिये संगीत को बनाया ज़रिया

खरगोन/त्रिलोक रामणेकर

खरगोन जिले के सनावद नगर में कोरोना के कारण जारी लॉक डाउन के बीच पिछले 1 माह से नगर एवं कस्बे में सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव एवं कार्य के बाद वातावरण बदलने के उद्देश्य से संगीत संध्या का आयोजन हुआ। यहां नायब तहसीलदार सुखदेव डाबर एवं कृष्णा पटेल सहित थाने के अधिकारी एवं जवानों ने करीब 1 घंटे तक अलग-अलग वाद्य यंत्रों पर संगीत का आनंद लिया।

सनावद टीआई राजेन्द्र सोनी ने बताया कि थाने के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना के कारण अलग-अलग जगहों पर कार्य कर रहे हैं। इसके बाद ड्यूटी का दबाव एवं मानसिक तनाव को दूर करने के लिए यह संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसके बाद सभी ने आनंद की अनुभूति की। इस आयोजन में सेक्सोफोन और ढोलक के साथ अलग अलग गीत एवं देश भक्ति के तराने सुना कर कलाकारों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews