VIDEO: खरगोन में ग्रामीणों ने घेरा थाना, पथराव, तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

खरगोन

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone) में आदिवासी युवक की मौत के बाद आज मंगलवार को जमकर बवाल मचा। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बिस्टान थाने (Khargone Police) पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की और गाड़ियों और पुलिस के सिपाहियों पर भी पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आंसू गैस के गोले छोड़े तब जाकर भीड़ तीतर बितर हुई और मामला शांत करवाया।पथराव में कई ग्रामीणों के साथ सिपाहियों के घायल होने की भी खबर है।

यह भी पढ़े.. MP News : अधिकारी-कर्मचारियों को कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन- हित में निर्णय लेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले खरगोन जिले की बिस्टान थाना पुलिस ने चोरी और डकैती के आरोप में माखेरकुंडी गांव के बिसन नाम के 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार किया था, जिसकी बीती देर रात अचानक मौत हो गई। इसकी खबर जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह थाने का घेराव कर पथराव शुरु कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। भीड़ को देख थाने में मौजूद स्टाफ कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। इस घटना में पुलिस जवान भी घायल हो गए। इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ सभी को खदेड़ा।

यह भी पढ़े.. 6 करोड़ कर्मचारियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, खाते में जल्द आएगी राशि

इसके बाद खबर मिलते ही खरगोन एसडीएम (Khargone SDM) सत्येंद्र, एसडीओपी सहित भारी पुलिस फोर्स (Khargone Police) मौके पर पहुंच गया और उत्पातियों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया।  अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।इस मामले में इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (Indore IG) हरी नारायणा चारी मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि खरगोन ज़िले के बिसटान थाने में कोई #कस्टोडियल_डेथ नहीं हुई है यह मृत्यू जिला जेल में हुई है। उचित विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

कमलनाथ का ट्वीट, कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी

घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में आदिवासी वर्ग पर दमन व उत्पीड़न का काम जारी। नेमावर, नीमच के बाद अब खरगोन ज़िले के बिस्टान थाने में एक आदिवासी व्यक्ति की प्रताड़ना से मौत की जानकारी व बालाघाट ज़िले में स्कूल जाते समय एक आदिवासी छात्रा की हत्या की ख़बर..। वही मध्य प्रदेश के खरगोन में आदिवासी युवक की हत्या के मामले की जाँच के लिए कांग्रेस (MP Congress) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधो जी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जाँच कमेटी का गठन किया गया है।कांग्रेस का हाथ, आदिवासियों के साथ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews