Summer Skin Care: गर्मियों में इस तरह रखें चेहरे का खास ख्याल, घर पर इस तरह तैयार करें ये 4 फेस मिस्ट

Summer Skin Care: गर्मियों में इस तरह रखें चेहरे का खास ख्याल, घर पर इस तरह तैयार करें ये 4 फेस मिस्ट

Summer Skin Care : इन दोनों लोग गर्मी से काफी ज्यादा परेशान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 महीने हीट वेव के साथ भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले और खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करें। ऐसे में खीरा खाना काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है या शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है। साथ ही बहुत सारी समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा, खीरा त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे आप फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि खीरा से आप घर पर ही फेस मिस्ट बन सकती हैं, जोकि बिल्कुल केमिकल फ्री रहेगा। इससे आप अपने स्कीन को ग्लोइंग और हेल्दी बन पाएंगी। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको खीरे से बनने वाली चार तरह के फेस मिस्ट के बारे में बताएंगे, जो तैयार करने में आपके लिए बहुत सिंपल और इजी होगा।

खीरा, गुलाब की पंखुड़ियां और विटामिन-ई

सामग्री

  • 1 छोटा खीरा
  • 2-3 गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल

ऐसे करें तैयार

  • खीरे को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • गुलाब की पंखुड़ियों को साफ करें और पत्तियों के साथ छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब विटामिन ई कैप्सूल को ध्यानपूर्वक तोड़ें और लिवर तेल डालें।
  • एक ब्लेंडर में खीरे के टुकड़े, गुलाब की पंखुड़ियां और विटामिन ई को डाल दें।
  • जिसके बाद से इन तीनों को अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसे एक स्प्रे बोतल में डालकर यूज करें।

खीरा और नारियल पानी

सामग्री

  • 1 छोटा खीरा
  • 1 कप नारियल पानी

ऐसे करें तैयार

  • खीरे को धोकर अच्छे से साफ करें।
  • खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • ब्लेंडर में इसका कद्दूकस तैयार करें।
  • अब इसे फ्रिजर में डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर उसमें नारियल का पानी डालें।
  • अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर यूज करें।

खीरा, नींबू, एलोवेरा जेल और गुलाबजल

सामग्री

  • 1 छोटा खीरा
  • 1/2 नींबू का रस
  • 1 छोटा एलोवेरा पत्ता या 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल
  • 1 टेबलस्पून गुलाबजल

ऐसे करें तैयार

  • खीरे को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक ब्लेंडर में खीरा, नींबू का रस, एलोवेरा जेल और गुलाबजल डालें।
  • जिसके बाद सभी को अच्छे से मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालें।
  • इसे आप फ्रिज में भी रख कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

खीरा, पुदीना और डिस्टिल्ड वॉटर

सामग्री

  • 2 छोटे खीरे
  • 8-10 पुदीने की पत्तियां
  • डिस्टिल्ड वॉटर

ऐसे करें तैयार

  • खीरे को अच्छे से धो लें और उन्हें 4-5 लंबे टुकड़ों में काट लें।
  • पुदीने की पत्तियों को भी साफ करें।
  • अब एक एयरटाइट डिब्बे में डिस्टिल्ड वॉटर के साथ खीरे के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों को डालें।
  • डिब्बे को ढंग से बंद करके 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • फिर डिब्बे को निकालें और उसे छान लें।
  • आखिर में उसे अलग स्प्रे बॉटल में डालें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews