क्या आप भी मूड को रखना चाहते हैं हैप्पी, अपनाएं ये 5 टिप्स, स्ट्रेस से मिलेगा छूटकारा

दिमाग उसके अलावा कुछ सोचा ही नहीं चाहता। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और मूड को हैप्पी करना चाहते हैं, तो आपको सुपर टिप्स अपने की जरूरत है।
Tips For Happy Mood

Tips For Happy Mood : बिजी लाइफस्टाइल में खुद के मूड को स्थिर रख पाना बहुत ही मुश्किल काम है। हर सिचुएशन में मन स्विंग करना आजकल बेहद आम बात है। इस कारण लोग इंस्टेंट रिएक्शन भी देते हैं। उन सभी गतिविधियों का दिमाग पर काफी गहरा असर देखने को मिलता है, क्योंकि उन चीजों को माइंड सोचता ही रहता है। कई बार चीज इतनी गंभीर और दुखदायक होती है कि वह दिमाग को घर कर जाती है। दिमाग उसके अलावा कुछ सोचा ही नहीं चाहता। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और मूड को हैप्पी करना चाहते हैं, तो आपको सुपर टिप्स अपने की जरूरत है।

उन टिप्स को यदि आप अपनाते हैं, तो दिमाग में चलने वाली इधर-उधर की बातें दूर होगी। इससे आप स्ट्रेस फ्री हो जाएंगे और आपका मूड हैप्पी हो जाएगा। खुशहाल जीवन जीने के लिए स्ट्रेस फ्री होना बेहद जरूरी है।

मूड को रखें हैप्पी

टेंशन हर किसी के जीवन में होता है। चाहे अमीर वर्ग के लोगों की बात करें या फिर गरीब लोगों के वर्ग की बात करें, मिडिल क्लास फैमिली भी चिंता में ही अपना जीवन गुजार देते हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे पॉजिटिव तरीके से जीते हैं और कुछ लोग इसे नेगेटिव होकर जीते हैं। इसकी मुख्य वजहों में फैमिली और प्रोफेशनल करियर से जुड़ी बहुत सारे बाती हो सकती है, लेकिन जीवन एक ही बार मिलता है और उसे खुश होकर जीना ही आदर्श इंसान की पहचान है।

अपनाएं ये 5 टिप्स

  • मूड को हैप्पी करने के सुपर टिप्स में सबसे पहला नंबर नींद का आता है। यदि आप 24 घंटे में 8 से 10 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं, तो आपका मोड काफी अच्छा रहेगा क्योंकि नींद की कमी से चिड़चिड़ापन आदि की समस्या हो सकती है, जो कि मूड खराब होने की मुख्य वजहों में शामिल है। यदि आप नींद पर्याप्त मात्रा में लेते हैं, तो इससे आपका दिमाग स्ट्रेस फ्री रहेगा और आप किसी भी चीज को सोने में पॉजिटिव रहेंगे। इसके लिए आपको एक टाइम फिक्स कर लेना चाहिए कि आपको समय निर्धारित कर लेना चाहिए है।
  • सुपर टिप्स की लिस्ट में दूसरा नाम फोन से दूरी बनाना है। टेक्नोलॉजी कैसे जमाने में फोन ने इस कदर लोगों को अपनी गिरफ्त में कर लिया है कि वह इसके बगैर एक पल भी नहीं रह सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने मूड को हैप्पी रखना चाहते हैं। तो सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन से दूरी बना लेता कि आपका दिमाग में वह सारी बातें ना चले जो दिन भर चलती है, क्योंकि फोन की बहुत सारी बातें दिमाग में घूमती रहती है, जो आपका मूड स्विंग का कारण बन सकती है।
  • हैप्पी मूड के लिए योगासन जरूरी है। इसलिए अपनी डेली रूटीन में व्यायाम को जरूर शामिल करें। इससे मन को शांति मिलेगी और दिमाग बेहतर तरीके से कोई भी कार्य को कर पाने में सक्षम रहेगा। इससे मूड हमेशा सही बना रहता है।
  • अगर आप मोड को हैप्पी रखना चाहते हैं, तो आप डायरी मेंटेन कर सकते हैं। यह स्ट्रेस फ्री होने का बेहतरीन तरीका माना जाता है। कई लोग अपनी बातें दूसरों को शेयर करके मन हल्का कर लेते हैं, लेकिन कुछ लोग काफी इंट्रोवर्टेड होते हैं वह अपनी बात किसी से कह नहीं पाते। इसलिए उन्हें यह जरूरी है कि वह डायरी मेंटेन करें।
  • मूड को हैप्पी करने का सबसे बेहतरीन तरीका म्यूजिक सुना या फिर डांस करना माना जाता है। यह बहुत लोगों का शौक भी होता है। लोग अपने खाली समय में अपनी स्किल को इंप्रूव करने के लिए डांस या सॉन्ग गाते हैं। अगर आपको यह पसंद है और आप काफी डिप्रेस्ड चल रहे हैं, तो आपको म्यूजिक सुनना चाहिए या फिर अपने फेवरेट गानों में डांस करना चाहिए। इससे मूड स्विंग होगा और आपको काफी बेहतर महसूस होगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews