
Congress allegation against PM Modi
PM Modi पर ट्रंप के सामने सरेंडर का आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने अब एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है, कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैसे देकर ट्रंप से अपनी तारीफ वाले पोस्ट करवा रहे थे। कांग्रेस का दावा है कि ये खुलासा खुद अमेरिका की Mercury Public Affairs नाम की एक लॉबिंग फर्म ने किया है। इस फर्म को मोदी सरकार ने 75 हजार डॉलर महीने पर रखा था।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं के अलावा ब्लॉक स्तर के नेता तक ‘सरेंडर मोदी’ कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछले लंबे समय से हमलावर है, अब कांग्रेस ने एक नया हमला किया है, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी पैसे देकर ट्रंप से अपनी तारीफ वाले पोस्ट करवा रहे थे। ये खुलासा खुद अमेरिका की Mercury Public Affairs नाम की एक लॉबिंग फर्म ने किया है। इस फर्म को मोदी सरकार ने 75 हजार डॉलर महीने पर रखा था।
ट्रंप का बधाई पोस्ट इस लॉबिंग फर्म ने करवाया था
कांग्रेस ने X पर लिखते हुए बताया कि अमेरिका में FARA (Foreign Agents Registration Act) के तहत लॉबिंग फर्म को अपने काम बताने होते हैं। इसी के तहत ये जानकारी सामने आ गई। फर्म ने बताया कि जून 2026 में ट्रंप ने मोदी के सबसे लंबे समय तक चयनित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी – ये बधाई पोस्ट इस लॉबिंग फर्म ने करवाया था।
मोदी अपनी तारीफ करवाने का फर्जी PR चलवा रहे थे
कांग्रेस का कहना है कि ये लॉबिंग फर्म ट्रंप के करीबी लोगों का है। इसलिए ट्रंप तक इसकी पहुंच आसान थी। इसलिए मोदी सरकार ने इन्हें पैसे दिए थे। सोचिए – देश जब चुनौतियों से घिरा हुआ था, जब हॉर्मूज के आस पास भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले हो रहे थे। उस वक्त मोदी अपनी तारीफ करवाने का फर्जी PR चलवा रहे थे। जनता के पैसे पोस्ट और ट्वीट करवाने में उड़ा रहे थे।
मोदी पैसे देकर ट्रंप से अपनी तारीफ वाले पोस्ट करवा रहे थे।
ये खुलासा खुद अमेरिका की Mercury Public Affairs नाम की एक लॉबिंग फर्म ने किया है।
इस फर्म को मोदी सरकार ने 75 हजार डॉलर महीने पर रखा था।
दरअसल, अमेरिका में FARA (Foreign Agents Registration Act) के तहत लॉबिंग फर्म को… pic.twitter.com/skXHVovYGM
— Congress (@INCIndia) November 8, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.



