IPS Transfer: पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

पंजाब में कई आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। स्पेशल डीजीपी और ADGP पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ  तैनात किया गया है?
IPS Transfer 2026

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने सात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। इस सूची में बैच 1995 के 5 आईपीएस अधिकारी ऐसे भी हैं, जिन्हें प्रमोट भी किया गया है। गृह विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 8 नवंबर को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है। गौतम चीमा को ADGP, लॉ एंड ऑर्डर पद की जिम्मेदारी दी गई है।

1994 की आईपीएस अधिकारी अनीता पुंज स्पेशल डीजीपी एचआरडी एंड वेलफेयर पद पर बनी रहेंगी। अब उन्हें स्पेशल डीजीपी मानव अधिकार पंजाब पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संबंधित आदेश पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा जारी किया गया है।

रेलवे के स्पेशल डीजीपी बदले 

स्पेशल डीजीपी पीएसपीसीएल पटियाला पद पर कार्यरत डॉ जितेंद्र कुमार को स्पेशल डीजीपी रेलवे पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें स्पेशल डीजीपी पीएसपीसीएल पीसीएल पटियाला पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

AGTF  और काउंटर इंटेलिजेंस के नए स्पेशल डीजीपी कौन?

बैच 1995 के आईपीएस अधिकारी प्रमोद बान को पदोन्नत करके डीजीपी एजीटीएफ पंजाब पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अमित प्रसाद का भी प्रमोशन के साथ तबादला हुआ है। उन्हें काउंटर इंटेलीजेंस स्पेशल डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

आईपीएस अधिकारी एमएफ फारूकी को प्रमोट करके स्पेशल डीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस जालंधर कैंट पद पर नियुक्त किया गया है जी. नागेश्वर राव को प्रमोट करके स्पेशल डीजीपी प्रोविजनिंग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें स्पेशल डीजीपी आधुनिकरण पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews