
Instant Water Geyser : इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस रूह कपकपाने वाली ठंड में लोग गर्म पानी से नहाना (बाल्टी) ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आप गीजर का इस्तेमाल कर सकते हैं और यदि आप सस्ते व टिकाऊ गीजर की तलाश कर रहे हैं तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही सस्ते विकल्प के बारे में जानकारी देंगे. जिसमें आप अपने बजट के अंदर ही गीजर खरीद पाएंगे।

इस गीजर का करें इस्तेमाल
इन दिनों एक ई कॉमर्स वेबसाइट पर एक बकेट यानी की बाल्टी की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। जिसे गीजर के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी कीमत भी काफी कम है। कंपनी की तरफ से ऐसा दावा किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करने से बिजली का बिल भी कम आएगा ।कंपनी की तरफ से इस प्रोडक्ट पर ग्राहकों को 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।
साथ ही, 10 दिन के लिए रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जा रहा है। यह मल्टीपर्पज वॉटर हीटर 20 लीटर कैपेसिटी वाला है। गीजर की तरह ही यह बाल्टी मिनटों में पानी को गर्म कर देती है। दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रोडक्ट का उपयोग नहाने, पीने, किचन के लिए और अन्य तरह के कामों में भी किया जा सकता है।

गीजर की कीमत ज्यादा
इन दिनों बजार मेंअच्छी क्वालिटी के गीजर की कीमत काफी ज्यादा है। वहीं, ये प्रोडक्ट बहुत ज्यादा बिजली कंज्यूम करता है। ऐसे में लो मिडिल क्लास के लोगों के लिए जब एलपीजी गैस के बढ़ते दामों की वजह से गैस से पानी गर्म करने का ऑप्शन भी मुश्किल पड़ रहा हो तो ये ट्रेंडी बकेट गीजर लोगों के बड़े काम की चीज साबित हो सकता है।

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

