International Youth Day पर अपनाएं स्वस्थ्य जीवनशैली, जानें इस दिन का इतिहास

International Youth Day

International Youth Day

International Youth Day: हमेशा से यह बात कही जाती रही है कि युवा देश का भविष्य होते हैं। किसी भी देश का विकास उसके युवाओं के विकास पर निर्भर होता है। हर साल युवाओं को उनके लक्ष्य के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वस्थ रहने का संदेश देने के उद्देश्य से विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

देश के विकास के लिए युवाओं की काम करने की गति सदा विकासशील बनी रहे इसके लिए यह जरूरी है कि वह स्वस्थ रहें। आजकल कम उम्र में युवाओं में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखी जाती है। यह सब कुछ गलत जीवन शैली के कारण होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाने के लिए युवक खुद के स्वास्थ्य का सबसे पहले ध्यान रखें। आज हम आपको इंटरनेशनल यूथ डे के बारे में बताते हैं साथ ही स्वस्थ रहने की कुछ टिप्स भी देते हैं, जिसके जरिए युवा अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।

इंटरनेशन यूथ डे का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से की गई थी। 1998 के विश्व सम्मेलन में इसे मनाए जाने का विचार पेश किया गया था। सम्मेलन में शामिल हुए मंत्रियों ने एक दिन युवाओं को समर्पित करने की बात कही थी। इसके अगले साल 1999 में इस प्रस्ताव को अपनाया गया था।

युवाओं को हर क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों और उनसे मिले अनुभव, परेशानियों से सीख कर हमेशा आगे बढ़ते रहने के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

फिट रहने के टिप्स

हर युवा अगर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है और सफलता हासिल करना चाहता है, तो सबसे पहले उसे खुद को स्वस्थ रखना होगा। स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली का सही होना बहुत जरूरी है। कुछ आसान सी टिप्स के जरिए लाइफस्टाइल को परफेक्ट तरीके से मेंटेन किया जा सकता है।

  • जिंदगी की भाग दौड़ के बीच आजकल कोई भी अपने खान-पान पर अच्छी तरह से ध्यान नहीं दे पता है। फास्ट लाइफ में हेल्दी फूड की जगह भी फास्ट फूड ने ले ली है। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट के बाद दिन में तीन बार भोजन किया जाए। इसके साथ अपने भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो। तले और मसालेदार खाने की जगह डाइट में गेहूं, चावल, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, बींस,फल, ड्राई फ्रूट शामिल करें।
  • स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना भी एक अहम मसला है। युवाओं का हर दिन कम से कम 60 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा सप्ताह में 2 दिन मांसपेशियों को मजबूती देने वाली एक्टिविटी करना चाहिए।
  • स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद सबसे जरूरी गतिविधि है। व्यक्ति की नींद पूरी ना होने पर उसे तरह की परेशानी हो सकती है। प्रत्येक रात 8 से 9 घंटे की नींद होना जरूरी है और देर रात तक जागने की जगह सोने का समय तय होना चाहिए।
  • समस्या हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होती है लेकिन इसका अत्यधिक तनाव लेने की जगह स्पष्ट तरीके से सोच समझकर उसका समाधान निकालना जरूरी है। तनाव कई तरह की बीमारियों की वजह बन सकता है इसीलिए खुद को रिलैक्स रखें।
  • अक्सर लोग तनाव में आकर नशीली चीजों का सेवन करने लगते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए कभी भी शराब और नशीली दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • आजकल की जीवन शैली पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है और लोगों का अधिकतर वक्त कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर गुजरता है। लेकिन इसका बहुत अधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेना बिल्कुल ना भूलें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews