
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर किसी को यह पता लगे कि उसके बैंक अकाउंट में अरबों रुपए जमा हुए हैं, तो उसका हैरान होना स्वाभाविक सी बात है। पहले तो व्यक्ति ये सोचेगा कि आखिरकार यह पैसे कहां से आए हैं और किस वजह से आए हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका में शख्स के साथ हुआ है। उसके अकाउंट में अचानक से ही 50 बिलीयन डॉलर आ गए, जिसके बाद वह कुछ घंटों के लिए दुनिया का 25वां सबसे अमीर व्यक्ति (25th richest person) बन गया था।
पूरा मामला अमेरिका के लुइसियाना का है। यहां रहने वाले शख्स के अकाउंट में अचानक से ही अरबों रुपए आ गए। उसे विश्वास नहीं हुआ कि आखिरकार यह कैसे हुआ है। डैरेन जेम्स नाम के इस शख्स का कहना है कि मैंने इतने जीरो अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखे थे। मैं नहीं जानता था कि यह पैसा कहां से आया है। पैसा आने के बाद मैं और मेरा परिवार यही इंतजार कर रहे थे कि हमारे दरवाजे पर आकर कौन दस्तक देगा क्योंकि हम किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानते थे जो हमें इतने पैसे भेज दे।
Must Read- टीवी के वॉल्यूम को लेकर छिड़ा झगड़ा, बहू ने दांत से चबा डाली सास की उंगली, पति पर बरसाए थप्पड़
डैरेन ने तय किया कि वह इस पैसे को खर्च नहीं करेंगे क्योंकि यह चोरी कहलाएगा। इसलिए उन्होंने बैंक से संपर्क किया और जानकारी दी कि उनके अकाउंट में अचानक इतना पैसा आ गया है। उनकी सूचना पर बैंक ने तुरंत ही पैसा वापस करने का काम शुरू किया। बैंक ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह पैसा कहां से आया था और गलती किस तरह से हुई। कुछ दिनों बाद उनके अकाउंट से पैसे फिर से कट हो गए।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

