टमाटर-हरी मिर्च के पौधे के नीचे रखें एल्युमिनियम फॉयल की बॉल, वायरल हो रहा देसी हैक

Plant Care: टमाटर और मिर्च के पौधों के नीचे एल्युमिनियम फॉयल की बॉल रखने का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह हैक ना सिर्फ कीड़े भगाता है बल्कि पौधे की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ाता है। अब नर्सरी से पौधे खरीदना भी हो सकता है पुराना तरीका।
Plant Care

क्या आप भी अपने घर में टमाटर, मिर्च या धनिया उगाते हैं? लेकिन अक्सर पौधों (Plant Care) पर कीड़े लगने, सूरज की रोशनी सही से ना मिलने या सही ग्रोथ न होने से परेशान रहते हैं? तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक देसी हैक आपकी ये टेंशन खत्म कर सकता है।

इन दिनों इंटरनेट पर एक ट्रेंड तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, टमाटर और हरी मिर्च के पौधों के नीचे एल्युमिनियम फॉयल की बॉल रखनी शुरू कर दी गई है। न कोई महंगा फर्टिलाइज़र, न कीटनाशक, फिर भी पौधे हरे-भरे और फलदार बन रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल हैक के पीछे की साइंस और इसके कमाल के फायदे।

कैसे काम करता है एल्युमिनियम फॉयल वाला ये देसी जुगाड़?

धूप की रिफ्लेक्शन से मिलती है बेहतर ग्रोथ

जब आप पौधे के नीचे एल्युमिनियम फॉयल की छोटी बॉल या शीट रखते हैं, तो सूरज की रोशनी फॉयल से रिफ्लेक्ट होकर पौधे के सभी हिस्सों तक पहुंचती है। इससे पौधे की फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया तेज होती है और वो ज्यादा तेजी से बढ़ता है। खासकर ऐसी जगहों पर जहां सूरज की रोशनी सीधी नहीं आती, ये तरीका बेहद कारगर साबित हो रहा है।

कीटों से पौधों की सुरक्षा

फॉयल की चमकदार सतह कुछ कीड़ों को भ्रमित करती है, खासतौर पर एफिड्स और व्हाइटफ्लाई जैसे छोटे कीड़ों को। फॉयल की रौशनी उनकी आंखों को परेशान करती है और वे पौधों से दूर रहते हैं। इससे पौधों पर कीटनाशकों के इस्तेमाल की जरूरत कम हो जाती है और फल व सब्जियां ऑर्गेनिक बनी रहती हैं।

मिट्टी में नमी बनाए रखने में मददगार

एल्युमिनियम फॉयल की बॉल या शीट मिट्टी की ऊपरी सतह को कवर करती है, जिससे पानी की वाष्पीकरण दर कम हो जाती है। मतलब पौधे की जड़ों तक लंबे समय तक नमी बनी रहती है, जिससे पौधा गर्मी में भी हरा-भरा बना रहता है। यह हैक खासतौर पर गर्मियों में बेस्ट माना जा रहा है।

क्यों वायरल हो रहा है यह देसी हैक?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर हजारों लोग इस देसी हैक को ट्राय कर चुके हैं और इसके फायदे भी शेयर कर रहे हैं। घर बैठे नर्सरी जैसा गार्डन बनाना अब लोगों को ज्यादा रास आ रहा है। यही वजह है कि गार्डनिंग से जुड़े कई पेज इस ट्रेंड को प्रमोट कर रहे हैं और लाखों व्यूज़ बटोर रहे हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews