हेयर फॉल की समस्या से हैं परेशान, ऐसे करें बालों पर आंवले का इस्तेमाल!

हेयर फॉल आज आम समस्या बन चुकी है। मौसम, नमी, गलत प्रोडक्ट और तनाव इसकी बड़ी वजह हैं। घरेलू नुस्खों से इससे बचा जा सकता है। आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो बालों को झड़ने से रोकता और नए बाल उगाने में मदद करता है।
Hair Care Tips

इन दिनों हेयर फॉल की समस्या बहुत आम बात हो चुकी है। बारिश का मौसम हो या गर्मी, सर्दी का मौसम हो, बालों का झड़ना तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसके बहुत सारे कारण होते हैं। कई बार हवा में मौजूद नमी की वजह से भी बाल कमजोर होने लगते हैं और टूटना शुरू हो जाते हैं। तो वहीं कई बार गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इस चीज से बचने के लिए आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता। कई बार यह थोड़ा बहुत असरदार होता भी है, लेकिन एक लिमिटेड टाइम पीरियड तक। उसके बाद वापस फिर से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।

हालांकि, आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खा बताएंगे जिससे आपका हेयर फॉल की समस्या कम हो जाएगी और आपके बाल घने और खूबसूरत हो जाएंगे, जो आपके लुक को निखारने का भी काम करेंगे।

मिलेगा छूटकारा

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अक्सर महिला हो या पुरुष, हर कोई कमाने और परिवार की जिम्मेदारी उठाने में व्यस्त है। ऐसे में बहुत कम लोगों के पास ही टाइम होता है जो खुद के लिए निकालकर सेल्फ केयर कर सके। लेकिन समय रहते यदि इन सब चीजों पर ध्यान दिया जाए तो यह आगे चलकर काफी बड़ी परेशानी बन सकता है। इसलिए आपको अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा सा समय सेल्फ केयर के लिए भी निकालना है और अपने हेयर फॉल की समस्या पर ध्यान देते हुए उसका इलाज भी करना है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप आसानी से ही घर बैठे घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

आंवला

आंवले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यह झड़ने, कमजोर और पतले बालों की समस्या को जड़ से खत्म करने में मददगार होते हैं। साथ ही यह बालों को लंबे समय तक नेचरली काला बनाए रखते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

  • आप सुखे आंवले के टुकड़े को नारियल, बादाम के तेल में धीमी आंच पर गर्म करके ठंडा होने के बाद इसे छान लें। अब इस तेल से स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। एक या दो घंटे लगाकर इसे छोड़ दें, फिर हल्के शैंपू से धो लें। आवले का तेल लगाने से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा और नए बाल उगने शुरू हो जाएंगे।
  • आप चाहे तो आंवला का पाउडर अपनी दही या नारियल के दूध में मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे। साथ ही इससे बालों को पोषण भी मिलेगा।
  • आवले का पानी नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसके लिए आपको एक मुट्ठी सुखा आंवला रातभर पानी में भिगोकर रखना है और इसे अगली सुबह छान लेना है। अब शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें। करीब 5 से 10 मिनट बाद फिर इसे सादे पानी से धो लें। इससे बालों की प्राकृतिक चमक वापस आ जाएगी और बाल मजबूत हो जाएंगे।
  • आप चाहे तो अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को भी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। आप चाहे तो रोजाना एक कच्चा आंवला, आंवले का मुरब्बा, आंवले का जूस या चूर्ण खा सकते हैं। आंवला पाउडर को शहद के साथ गुनगुने पानी में मिलाकर खाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews