
Valentine’s Day : आज कपल्स के लिए बेहद खास दिन है। दरअसल, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को अपने प्यार का इजहार कर उनके साथ इस खास दिन को अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन यदि आप अकेले हैं या हाल फिलहाल ही आपका ब्रेकअप हुआ है, तो घर पर उदास होने या रोने की बजाय आप इस दिन को बेहद खास बना सकते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ आइडियास बताते हैं जोकि आपके इस स्पेशल डे को और भी खास बना देगा।

इन तरीकों से अपने दिन को बनाएं स्पेशल
- वैलेंटाइन डे के दिन घर पर बैठकर उदास होने या फिर बोर होने के बजाय आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। इस दौरान आपको थोड़े पैसे जरुर खर्च करने होंगे, लेकिन बाहर निकालने और शॉपिंग करने से आपका स्ट्रेस काफी हद तक खत्म हो जाएगा और आपका यह दिन भी स्पेशल बन जाएगा।
- यदि आप खाने की शौकीन है या फिर आपको खाना बनाने में दिलचस्पी है, तो इस दिन आप घर पर ही कुकिंग कर सकते हैं। अगर आपको खाना बनाना नहीं आता, तो आप यूट्यूब की मदद से तरह-तरह की डिश ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाकर आपको खुशी मिलेगी और आपका दिन भी स्पेशल हो जाएगा।
- यदि आप वैलेंटाइन डे पर बोर हो रहे हैं और इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएं क्योंकि आजकल इस भागती-दौड़ती जिंदगी में एक-दूसरे से मिलने का टाइम भी बहुत कम मिलता है। यह एक क्वालिटी टाइम होगा, जब आप उनके साथ स्पेंड करेंगे। इससे आपके सारे गम दूर हो जाएंगे और आपका यह दिन यादगार बन जाएगा।
- आप इस दिन घर पर ही छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आप अपने का कजन और घर के बच्चों को शामिल कर सकते हैं। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने से उनमें प्यार बढ़ेगा और आपका वैलेंटाइन बेहद स्पेशल हो जाएगा।
- अगर आपको आर्ट एंड क्राफ्ट्स में रुचि है, तो इस दिन आप सोशल मीडिया के हेल्प से तरह-तरह की क्रिएटिविटी कर सकते हैं। इससे आपका टाइम इंगेज हो जाएगा और आपको अपने बीते हुए कल की याद भी नहीं आएगी।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

