Astrology: पाँच राशियाँ जो होती हैं पैसे से धनवान, समझते है पैसे का महत्व

Astrology: पाँच राशियाँ जो होती हैं पैसे से धनवान, समझते है पैसे का महत्व

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। “पैसा” जो आज की सबसे बड़ी जरूरत हो गई है। पढ़ाई, भोजन और  घर मनुष्य की सारी आवश्यकताएं पैसे पर ही आधारित होती हैं। लोग कुछ  ऐसे होते हैं, जिन्हें पैसे अधिक खर्च करना पसंद होता है तो कुछ लोग इसे बेफिजूल में खर्च करना पसंद नहीं करते।  कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जो पैसे के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं और पैसे को बचाना पसंद करती हैं, ऐसे लोग बहुत धनवान भी बन सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांच ऐसी राशियां हैं जो पैसे को लेकर काफी अच्छी रहती हैं और उसे बहुत अच्छे से संभालना जानती हैं। इस लिस्ट में मकर राशि, कुंभ राशि, कन्या राशि समेत अन्य कई राशियां शमिल है।

यह भी पढ़े … सीहोर: विद्युत वितरण विभाग को 180 करोड़ रुपये की करनी है वसूली, करीब 9 करोड़ रुपये है सरकारी विभाग का बकाया

मकर राशि के जातक शुक्र ग्रह पर राज करते हैं।  ऐसे व्यक्ति पैसे को सही से संभालना अच्छे से जानते है, और मेहनती भी होते हैं, जिससे पैसे की कद्र समझने के कारण वह जेब से काफी मालामाल भी होते हैं और समाज में एक अच्छी जिंदगी जीते हैं । इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुंभ राशि आता है, इस राशि के लोग अपने पैसे संभालना जानते हैं और अपनी बुद्धि और सोच विचार से अपने जीवन में किसी भी आर्थिक कदम को उठाते हैं इनके जीवन में पैसे कमाने की बहुत मौके भी होते हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कन्या राशि है, तो वहीं चौथे नंबर पर वृषभ राशि। कन्या राशि के लोग पैसे को लेकर काफी सही होते हैं और खुद को हमेशा अधिक कमाने के लिए प्रेरित करते हैं, इस राशि के लोग पैसे बचाने पर बहुत भरोसा करते हैं और अपनी इसी आदत के कारण उन्हें जीवन में कभी पैसे की तंगी नहीं होती। तो वही वृषभ राशि इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है, इस राशि के लोगों को पैसों के मामले में सही और गलत फैसले लेने में सक्षम होते हैं और इन्हें पैसों की जरूरत और महत्व का भी खूब पता होता है। इस राशि के लोग जल्दी पैसे खर्च करना पसंद नहीं करते, अपनी इसी आदत के कारण वह अपने जीवन में काफी धनी भी बन सकते हैं।

इस लिस्ट में आखरी नंबर पर तुला राशि आता है, जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति बहुत शुभ होती है। शुक्र पैसा और प्यार का प्रतिक माना जाता है। और तुला राशि के व्यक्ति अपने जीवन में काफी प्रैक्टिकल होते हैं और पैसों से जुड़ी पैसों की बचत और खर्चे से जुड़े जुड़ा कोई भी निर्णय काफी सोच विचार करके लेते हैं। तुला राशि के लोग सलाह को मानते हैं और सही रास्ता चुनते हैं और पैसे को कम खर्च करना पसंद करते हैं, जिनकी यह आदत उन्हें धनवान बनाने का काम करती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews