Basi Chawal Benefits: बासी चावल के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, दूर होगी कई समस्याएं, ऐसे करें सेवन

बासी चावल में कई गुण मौजूद होते हैं। सही से इसका सेवन करने से यह सेहत के लिए वरदान भी साबित हो सकता है। यह पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करे में मदद करता है।
basi chawal benefits

Basi Chawal Benefits: अक्सर घर में ज्यादा चावल बन जाता है, जिसका सेवन लोग अगले दिन करते हैं। ताकि खाने की बर्बादी न हो। लेकिन क्या आपको पता है बासी चावल में कई चमत्कारी गुण होते हैं, जिससे कई बीमारियाँ दूर होटी है। हालांकि यदि सेवन का तरीका सही न हो तो इससे शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं।

बासी चावल खाने का तरीका

चावल को फ़र्मेंटेड करके खाना सेहतमंद माना जाता है। भारत के कई हिस्सों में लोग फर्मेन्टेड राइस का सेवन भी करते हैं। फ़र्मेंटेड राइस में प्रोबायोटिक्स, पोटैशियम, विटामिन बी12, आयरन और मैग्नेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। बासी चावल को एक मिट्टी के बर्तन में रातभर पानी में डालकर फ़र्मेंट करें। उसके बाद अगले दिन दही और नमक डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। इसे और भी हेल्दी बनाने के लिए पनीर, मेवे, रोस्टेड मूंगफली और बारीक कटी  हरी सब्जियां भी मिला सकते हैं।

यदि आप बिना फ़र्मेंट किए बासी चावल खा रहे हैं तो इसे अच्छे से फ्रिज में स्टोर करें। अगले दिन सिर्फ एक बार ही गरम करें। बचे हुए चावल को रूम टेम्परचर ज्यादा देर तक छोड़ना अच्छा नहीं माना जाता।

बासी चावल के फायदे

  • बासी चावल की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसे बहुत लाभकारी माना जाता है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
  • चावल में फ़ाइबर की मात्रा भरपूर होटी है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कि कब्ज, एसिडिटी इत्यादि से राहत मिलती है।
  • बासी चावल में शुगर नहीं होता है। कैलोरी और फैट भी कम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन घटता है।
  • त्वचा और बालों के लिए भी बासी चावल को फायदेमंद माना जाता है। यह बालों को मजबूत बनाता है और स्किन को हाइड्रैटेड रखता है।
  • बासी चावल में कार्बोहाइड्रैट होने के कारण यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews