गर्मी में भी खिले-खिले रहेंगे ये पौधे! सिर्फ 10-15 रुपये में घर लाएं खूबसूरत प्लांट्स

Summer Plants: गर्मी में भी घर को बनाएं हराभरा, अगर आप चाहते हैं कि आपके गार्डन या बालकनी में पौधे गर्मी के मौसम में भी ताजगी से भरपूर दिखें, तो कुछ खास ट्रिक्स अपनानी होंगी। जानें कैसे आप मात्र 10-15 रुपये में खूबसूरत प्लांट्स ला सकते हैं।
Homemade Fertilizer

गर्मियों में गार्डनिंग करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर सही पौधे लगाए जा आयोग उनकी ठीक से देखभाल की जाए तो आपका बग़ीचे हर समय हरा भरा और ख़ूबसूरत बना रह सकता है। ख़ास बात यह है कि पौधों को लगाने के लिए ज़्यादा पैसे ख़र्च करने की भी आवश्यकता नहीं है। आप अपनी गार्डन और घर की छत या बालकनी में रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे आसानी से लगा सकते हैं।

सिर्फ़ 15-20 रुपये में मिलने वाले देसी गुलाब, जीनिया, डेज़ी और गेंदा जैसे फूल ना सिर्फ़ सुंदर दिखते हैं बल्कि यह घर की शोभा बढ़ाने में भी मदद करते हैं। जैसे जैसे मौसम बदलता है वैसे वैसे पौधों की देखभाल करने का तरीक़ा भी हमें बदलना चाहिए। ख़ासतौर पर गर्मियों के मौसम में पौधों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

गर्मी में कौन-कौन से पौधे लगाएं? (Summer Plants)

गर्मी के मौसम में पौधों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार ज़्यादा पानी देने से पौधे सड़ भी सकते हैं। कई बार लोग पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए पौधों की कटाई कर देते हैं, लेकिन पौधों की कटाई करने के दौरान भी ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। कई बार कटाई के चक्कर में हम पौधों की ग्रोथ को भी रोक देते हैं। चलो फिर जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में कौन कौन से पौधों को घर में लगाया जा सकता है वो भी कम देखभाल के चलते।

कैसे लगाएं देसी गुलाब का पौधा?

गुलाब का फूल लेकिन एक ऐसा फूल है जो अधिकांश लोगों को बेहद पसंद होता है। यही कारण है कि लोग अपने घरों में गुलाब का पौधा ज़रूर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में, आप देसी गुलाब को अपने घर में आसानी से लगा सकते हैं। देसी गुलाब की कटिंग या फिर छोटे पौधे आपको आसानी से 15-20 रुपये में मिल जाएंगे।

गर्मी में गुलाब के पौधों की देखभाल कैसे करें?

गर्मी के मौसम में तेज धूप होती है, ऐसे में ध्यान रखेंगे गुलाब के पौधों को हल्की धूप में ही बाहर रखें। अगर खाद की बात की जाए तो गुलाब के पौधों के लिए गोबर की खाद और वर्मीकम्पोस्ट बहुत अच्छी मानी जाती है। हफ़्ते में दो बार गुनगुने पानी से स्प्रे करना भी अच्छा माना जाता है। अगर आपकी पौधों में कीड़े मकोड़े लग गए हैं, ऐसे में आप नीम के तेल का स्प्रे भी 15 दिन में एक बार कर सकते हैं।

घर में जीनिया के पौधे को कैसे लगाएं?

जीनिया का पौधा अपने रंग बिरंगे फूलों के कारण जाना जाता है। इस पौधे को गर्मियों के मौसम में आसानी से लगाया जा सकता है। इस पौधे को बीज की मदद से आसानी से लगाया जाता है। अगर आप जीनिया का पौधा अपने घर में लगाना चाहते हैं तो आपको बाज़ार में 15-20 रुपये में आसानी से इसके बीज मिल जाएंगे।

गर्मी में कैसे करें जीनिया के पौधों की देखभाल?

जीनिया के पौधों को बढ़ने के लिए तेज धूप की आवश्यकता होती है। इस पौधे को लगाने के लिए हल्की मिट्टी होनी चाहिए साथ ही साथ मिट्टी ड्रेनेज वाली होनी चाहिए। ऐसा इसलिए जिससे की जड़ों में पानी न रुक सके। बेहतर ग्रोथ के लिए 15-20 दिन में एक बार गोबर की खाद या फिर सब्ज़ियों फलों के छिलके से बनी हुई खाद का इस्तेमाल करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews