Bridal Fashion Tips: दुल्हन के लिए नेकलेस की ये डिजाइन है बेस्ट, मिलेगा स्टाइलिश लुक

Bridal Fashion Tips

Bridal Fashion Tips: शादियों का सीजन चल रहा है और हर दुल्हन की शॉपिंग लिस्ट बहुत लंबी है। दूल्हा हो या दुल्हन सभी अपने इस खास दिन की तैयारी भी खास अंदाज में ही करना चाहते हैं। लड़कियां आउटफिट का चुनाव तो कर लेती हैं लेकिन ज्वेलरी में हमेशा कन्फ्यूजन होता है। समय के साथ साथ इसका ट्रेंड भी बदलता रहता है। ऐसे में यह जरूरी है की ज्वेलरी चुनते समय कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए।

बहुत से लोग कई बार जानकारी ना होने के चलते फैशन से अलग हटकर चीज है अपनी शादी में पहनने के लिए कैरी कर लेते हैं। उन्हें बाद में पता चलता है कि यह डिजाइन मार्केट में पहले आकर ट्रेंड से बाहर हो चुकी है। आज हम आपको कुछ शानदार नेकलेस डिजाइन के बारे में जानकारी देते हैं। जो आप इस वेडिंग सीजन में अपनी शादी के लिए खरीद सकती हैं।

यहां देखें Bridal Fashion Tips

पर्ल ज्वेलरी

पर्ल यानी मोती की डिजाइन हमेशा ही सदाबहार होती है। यह डिजाइन लाइटवेट होने के साथ ही दुल्हनों को क्लासी लुक देती है। इस ज्वेलरी डिजाइन में कई तरह के कलर ऑप्शन मार्केट में आसानी से अवेलेबल है लेकिन व्हाइट ऐसा कलर है जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ मिक्स एंड मैच कर के पहन सकती हैं।

Bridal Fashion Tips

हीरा ज्वेलरी

डायमंड ज्वेलरी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसे आप अपनी पसंद के मुताबिक डिजाइन भी करवा सकती हैं। साड़ियों के साथ यह डिजाइन बहुत ही पसंद की जाती है और अगर हाथों में मैचिंग का ब्रेसलेट पहन लिया जाए तो फिर तो लुक में चार चांद लग जाते हैं। अलग-अलग कलर के स्टोन्स के साथ डायमंड ज्वेलरी को यूनिक लुक भी दिया जा सकता है।

Bridal Fashion Tips

लटकन सेट

किसी भी तरह के आउटफिट के साथ इस टाइप की ज्वेलरी को कैरी किया जा सकता है। शादी विवाह के अलावा अगर आपको किसी नॉर्मल पार्टी या इवेंट को ज्वाइन करना है उस समय में भी आप इन्हें पहन सकती हैं। इस तरह के ज्वेलरी सेट को किसी भी मटेरियल में कस्टमाइज करवाया जा सकता है। सूट या साड़ी के साथ इनकी खूबसूरती बहुत ही अच्छी लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews