Baisakhi पर इंडियन आउटफिट के साथ कैरी करें इस तरह के फुटवियर, मिलेगा परफेक्ट लुक

Baisakhi

Baisakhi: बैसाखी वैसे तो एक पंजाबी त्यौहार है लेकिन इसे पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। देश भर में इसकी धूम देखने को मिलते हैं और सभी त्यौहार की मस्ती में डूबे हुए दिखाई देते हैं। त्योहार कोई सा भी हो महिलाओं को हमेशा ही फैशन और स्टाइल में रहना पसंद होता है। बैसाखी के मौके पर भी महिलाओं को अधिकतर इंडियन आउटफिट पहने हुए देखा जाता है।

इंडियन आउटफिट वैसे तो पहनने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। लेकिन अगर इन्हें अच्छी तरह से स्टाइल किया जाए तो यह किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं की बैसाखी पर आप इंडियन आउटफिट के साथ किस तरह की फुटवियर पहन सकते हैं।

कोल्हापुरी ब्लॉक हिल्स

अगर आप सूट पहन रही है तो आपको कोल्हापुरी ब्लॉक हील्स पहन लेना चाहिए। अगर आपको कोई नया लुक चाहिए तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा। ये फुटवियर सूट के साथ अच्छा लगने के साथ-साथ आपको लोगों से अलग लुक भी देता है। कोल्हापुरी ब्लॉक हील्स के कई सारे ऑप्शन आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के मुताबिक इनका चुनाव कर सकती हैं।

फ्लैट फुटवियर

सूट के साथ फ्लैट फुटवियर भी काफी प्यारे लगते हैं। अगर आप पंजाबी सूट पहन रही है तो उसके साथ पहनी गई फ्लैट आपको बिल्कुल परफेक्ट लुक देने का काम करेगी। फ्लैट फुटवियर पहनने में कंफर्टेबल तो लगता ही है आपको स्टाइलिश भी बनाता हैं। बाजार में आपको इसके एक नहीं बल्कि कई सारे ऑप्शन अलग-अलग रंगों में मिल जाएंगे।

जूती

सूट के साथ पहनने के लिए जूती परफेक्ट ऑप्शन में से एक है। बहुत सी महिलाओं को सूट के साथ जूती पहनते हुए देखा जाता है। दरअसल ये कंफर्टेबल फुटवियर है जो लुक तो कंप्लीट करती ही है साथ ही आप आसानी से इसमें सारे काम भी कर सकते हैं। मार्केट में आपको कई तरह की बैली स्टाइल जूतियां मिल जाएंगी। इन जूतियां को आप बैसाखी के अलावा अन्य मौके पर भी आसानी से उपयोग कर पाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews