Chandra Grahan 2022: कुछ दिनों में लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों की बढ़ेगी चिंता, जानें यहाँ

Chandra Grahan 2022: कुछ दिनों में लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों की बढ़ेगी चिंता, जानें यहाँ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिनों में इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगने वाला है। 25 अक्टूबर को ही सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भारत में भी यह ग्रहण दृश्यमान होगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण बहुत ही खास घटना होती है। जिसका असर कई राशियों पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें…Huawei Pocket S हुआ लॉन्च, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, आकर्षक है लुक, धांसू हैं स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें डीटेल

चंद्र ग्रहण के दिन मंगल, शनि, सूर्य और राहु का आमना-सामना होगा। चंद्रग्रहण पर बहुत अशुभ संयोग बन रहे हैं। चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5:32 बजे से शुरू होकर शाम 6:18 बजे तक रहेगा। सूतक काल सुबह 9:30 से शुरू होकर शाम 6:18 तक रहेगा। आइए जानें साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का असर किन राशियों पर पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण नकारात्मक प्रभाव नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के जातकों को सेहत की समस्याएं हो सकती है साथ ही धन हानि भी हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर भी चंद्रग्रहण का दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है। इस जातकों के परिवार में अन-बन हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अपने हेल्थ पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें…बुरी तरह झुलसा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, लोहे की रॉड उठाते समय हुआ हादसा

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण नकारात्मक परिणाम ला सकता है। इस राशि के जातकों को धन हानि के योग बन रहे हैं। इसलिए सोच समझकर ही निवेश करें और कम खर्च करने की कोशिश करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। खासकर के विद्यार्थियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews