Lipstick Shade: आउटफिट के रंग के हिसाब से चुने लिपस्टिक का शेड, मिलेगा एकदम परफेक्ट लुक

लिपस्टिक एक ऐसी चीज है जो हर महिला के मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा होती है। कोई भी महिला मेकअप करें या ना करें लेकिन लिपस्टिक जरूर लगाती है। चलिए आज हम आपको आउटफिट के रंग के हिसाब से लिपस्टिक के रंग बताते हैं।
how to resuse lold ipsticks

Lipstick Shade: जब भी हम कहीं घूमने फिरने जाते हैं या फिर किसी फंक्शन और पार्टी को अटेंड करने वाले होते हैं। हमारे मन में यही रहता है कि हमें ऐसा क्या पहनना चाहिए जो हमारे लुक को बेहतरीन बनाने का काम करे। ढेर सारे आउटफिट होने के बावजूद भी एक ड्रेस को सेलेक्ट करने में हम काफी समय लगा लेते हैं। अब जब ड्रेस तय हो जाती है तो हम उसी के हिसाब से मेकअप करते हैं। मेकअप तो कर लेते हैं लेकिन जब बात लिपस्टिक की आती है तो हम किसी भी रंग की ड्रेस के साथ किसी भी रंग की लिपस्टिक अप्लाई कर लेते हैं।

अधिकतर लड़कियों को यही करते हुए देखा जाता है और वह किसी भी ड्रेस के साथ कोई भी लिपस्टिक लगा लेती है। ऐसे में जब आउटफिट के हिसाब से लिपस्टिक का चयन नहीं किया जाता तो यह हमारे लुक को खराब कर सकता है। अगर आप भी परफेक्ट लुक चाहती हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आउटफिट के हिसाब से किस तरह से लिपस्टिक का चुनाव करना चाहिए।

पिंक

अगर आप पिंक कलर के कपड़े पहन रही हैं तो उसके साथ मैचिंग पिंक लिपस्टिक बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगेगी। इसके लिए आपको आउटफिट के साथ न्यूड पिंक, रोड पिंक या फिर माउव शेड लगाना चाहिए यह आपको ब्यूटीफुल लुक देने का काम करेगा।

येलो

अगर आप येलो यानी की पीले रंग के कपड़े पहन रही है तो इसके साथ आपको कोई शानदार लिपस्टिक चुननी होगी तभी आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके लिए आप रोज पिंक, न्यूड पिक जैसे कलर चुन सकते हैं, यह एकदम प्यारे लगेंगे।

ग्रीन

अगर आप ग्रीन रंग के कपड़े पहन रही हैं और आपको लग रहा है कि कोई सी भी लिपस्टिक अच्छी लगेगी तो ऐसी गलती बिल्कुल भी मत करिए। इसके साथ आप डीप बैरी, कॉफी ब्राउन, ब्रिक रेड या पीच कलर ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन कलर के कपड़ों पर यह रंग अच्छे लगेंगे।

ब्लैक

अगर आप ब्लैक आउटफिट पहन रही है जो कि ज्यादातर लोगों को पसंद आते हैं। तो इसके साथ आपको क्लासिक रेड, न्यूड पिच या वाइन कलर के लिपस्टिक लगानी चाहिए।

रेड

अगर आप रेड कलर का आउटफिट पहन रही हैं जो कि लगभग हर महिला के पास होता है। चाहे वह लहंगा हो, सूट या फिर साड़ी इस पर कोरल, क्लासिक रेड और मैरून शेड अच्छे लगेंगे। यह आपको परफेक्ट लुक देने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews