Coconut Oil Benefits: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं नारियल तेल, धूप से होगा बचाव, दूर होंगी ये 4 समस्याएं

Coconut Oil Benefits: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं नारियल तेल, धूप से होगा बचाव, दूर होंगी ये 4 समस्याएं

Coconut Oil Benefits For Face: गर्मी के मौसम में सूरज की हानिकारक किरणों के दुष्प्रभाव से चेहरा त्वचा, सूखी और डैमेज होने लगती है। कुछ ऐसे उपाय हैं जिससे आप गर्मियों में भी अपनी स्किन को प्रोटेक्ट कर सकते। ऐसे ही घरेलू उपायों में से एक नारियल का तेल है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होते।

नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करेगा नारियल तेल 

सूरज की हानिकारक किरणों से नारियल का तेल त्वचा को बचाता है। इसमें सन प्रोटेक्शन फैक्टर (SPF) के गुण पाए जाते हैं, यह एक नेचुरल सनस्क्रीन भी माना जाता है।

दूर होगी पिंपल्स की समस्या

अधिक गर्मी के कारण पिंपल्स की समस्याएं नॉर्मल हो जाती है। और चेहरे पर एक्सेस ऑयल के कारण पिंपल्स आने लगते हैं। समस्या का समाधान नारियल तेल कर सकता है।

डेड स्किन सेल्स होगा दूर

यह त्वचा के स्किन सेल्स को दूर करता है और चेहरे को स्मूद और ब्राइट बनाता है। एक्सफोलिएटर के रूप में इसका इस्तेमाल करने से रोम छिद्रों को खोलने में मदद मिलती है। साथ ही ब्लैकहेड्स और ब्रेकआउट की समस्या से राहत मिलती है।

मॉइस्चराइज़ होगी त्वचा

नारियल का तेल चेहरे को मॉइस्चराइज़ भी करता है। इसमें फैटी एसिड की मात्रा भरपूर होती है। जो स्किन को सॉफ्ट बनाता है। गर्मियों इसे लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहता है, जिससे ड्राइनेस की समस्या कम होती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews