चेहरे के दाग और झुर्रियों को मिटा देंगे ये 5 कोलेजन बूस्टिंग फूड, आज ही करें डाइट में शामिल

कोलेजन की मात्रा अगर हमारे शरीर में भरपूर मात्रा में बनी रहती है तो हम खूबसूरत दिखाई देते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो इसकी पूर्ति करते हैं।
Collagen boosting foods

बढ़ती हुई उम्र का असर व्यक्ति के चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई देने लगता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसे खूबसूरती बनी रहे और वह बूढ़ा नजर ना आए। इसके लिए लोग मेकअप प्रोडक्ट से लेकर कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आजकल वैसे भी लोग अपनी खूबसूरती को लेकर काफी ज्यादा अवेयर हो गए हैं।

आजकल फैशन के दौर के साथ चलना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप भी अपनी स्किन को दाग धब्बों और झुर्रियों से बचना चाहते हैं तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट का उपयोग करने की जगह कुछ सुपर फूड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोलेजन बेस्ड प्रोडक्ट (Collagen Boosting Foods)

स्किन की सुंदरता को बनाए रखने के लिए कोलेजन बेस्ड प्रोडक्ट और सप्लीमेंट उपयोग करने की सलाह दी जाती है। कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है जो इलास्टिसिटी को बढ़ाता है और हड्डियों तथा जोड़ों के दर्द को दूर करने में मजबूत बनाता है। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिन्हें खाने से आप कोलेजन की कमी को दूर कर सकते हैं।

पालक

पालक एक हरी सब्जी है जो सर्दियों में भरपूर मात्रा में मिलती है। यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती है। इससे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। यह पालक और जॉइंट्स को दुरुस्त रखने का काम करता है।

शकरकंद

शकरकंद, बीटा कैरोटीन से भरपूर फूड प्रोडक्ट है। ये कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करें साबित होता है। एनवायरमेंट की वजह से स्किन को जो डैमेज होता है यह उससे सुरक्षा करता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना गया है।

एवाकाडो

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो स्किन, मसल्स, हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से भरपूर मात्रा में कोलेजन मिलता है।

बेल पेपर्स

यह लाल और पीली शिमला मिर्च है जो खाने में स्वादिष्ट लगती है। ये विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से शरीर की मजबूती और फ्लैक्सिबिलिटी मिलती है।

बेरीज

स्ट्रॉबेरी से लेकर ब्लूबेरी सभी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इनमें जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं उनकी वजह से कोलेजन ब्रेकडाउन नहीं होता है। इससे स्किन हमेशा खूबसूरत और जवान बनी रहती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews