सर्दियों में करें पालक के सूप का सेवन, मिलेंगे 5 फायदे, झटपट हो जाएगा तैयार, देखें रेसिपी

सर्दियों में करें पालक के सूप का सेवन, मिलेंगे 5 फायदे, झटपट हो जाएगा तैयार, देखें रेसिपी

Spinach Soup Benefits: पालक में कई सेहतमंद गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में यह और भी फायदेमंद माना जाता है। लोग इससे अलग-अलग प्रकार की रेसिपी बनाते हैं, जिनमें से एक पालक का सूप होता है। यह शरीर हो गर्म रखता है और कई समस्याओं से निजात भी दिलाता है। यह सूप विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आँखों, त्वचा और हृदय के लिए यह बहुत लाभकारी माना जाता है।

एनीमिया से मिलता है आराम

शरीर में हैम्योग्लॉबिन की कमी होने एनीमिया जैसी बीमारियाँ। पालक के सूप आयरन की मात्रा प्रचुर होती है, जिससे इस बीमारी के लक्षण जैसे की चक्कर, कमजोरी, थकान इत्यादि से राहत मिलती है। यह गर्भवती महिलाओं के बहुत लाभकारी माना जाता है।

चेहरे पर लाता है निखार

पालक का सूप चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। जिससे मुँहासे और झुर्रियों की समस्या कम होती है।

शरीर हो बनाता है मजबूत

सर्दियों में कई बीमारियाँ दस्तक् देती है, इसलिए डाइट में पालक का सूप शामिल करना लाभकारी होता है। इसमें विटामिन ए, ई और सी पाया जाता है। जो शरीर के इम्यूनिटी को सुधारता है और वायरल इन्फेक्शन को दूर करता है।

हृदय को रखता है स्वस्थ

सर्दियों में पालक का सूप पीने से हृदय की सेहत में सुधार होता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो हार्ट के फ़ंक्शन को अच्छा करता है।

आँखों के लिए वरदान

यह सूप आँखों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। सर्दियों में इसे डाइट में शामिल करना ना भूलें। पालक में जेक्सैंथिन कैरोटीनॉइड और ल्यूटिन की मात्रा पाई जाती है, जो आँखों को स्वस्थ बनाते हैं।

ऐसे बनाएं पालक का सूप

  • सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छे से स्वच्छ पानी से धो लें।
  • पालक, टमाटर, प्याज और अदरक कट कर साइड में रख लें।
  • एक बर्तन में एक कप पनि डालें और कटे हुए पालक, टमाटर, प्याज और अदरक को अच्छे से बॉइल करें।
  • जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में पीस लें।
  • पानी मिलाकर इसे छान लें।
  • अब सूप को कढ़ाई या पैन में डालें।
  • फिर काला नमक और काली मिर्च डालकर उबालें।
  • आपका सूप तैयार है। गर्मा-गर्मा इसका सेवन करें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews