सब्जी में मिर्च हो जाए ज्यादा तो ना लें टेंशन, तुरंत करें ये 5 काम, तीखापन हो जाएगा कम

सब्जी में मिर्च हो जाए ज्यादा तो ना लें टेंशन, तुरंत करें ये 5 काम, तीखापन हो जाएगा कम

Cooking Tips: ज्यादातर भारतीय व्यंजनों में मिर्च और तीखे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें काली मिर्च, हरी मिर्च और लाल मिर्च शामिल है। बहुत लोग स्पाइसी और तीखा खाना पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी गलती से खाना ज्यादा तीखा बन जाता है। इस स्थिति में लोगों को कुछ समझ नहीं आता है। आपके इस समस्या का समाधान यह खबर बन सकती है। हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जो आपकी मदद सब्जी के तीखेपन को कम करने में करेंगे।

घी और बटर का कमाल

घी और बटर सब्जी का तीखापन दूर करने के लिए कारगार उपाय माने जाते हैं। सब्जी में घी या बटर मिलाने से सब्जी के तीखेपन में कमी आती है। साथ ही इसका स्वाद भी बढ़ जाता है।

मैदा आएगा काम

मैदा भी आपके काम का साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच मैदा को एक चम्मच गर्म तेल में डालकर अच्छे से भून लें। अब इसे सब्जी में मिलाएं, ऐसा करने से सब्जी कम तीखी होती है।

चीनी या शहद का करें इस्तेमाल

चीनी औ शहद दोनों ही मीठा खाद्य पदार्थ यानि तीखेपन को खत्म करने का हथियार है। यह सूखी सब्जी के लिए सही ऑप्शन रहेगा। इसका इस्तेमाल करने से खाना कम तीखा हो जाएगा।

मलाई बन सकता है सही विकल्प

सब्जी के तीखेपन को कम करने में मलाई भी कारगार उपाय बन सकता है। इसके लिए सब्जी में मलाई डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर अच्छे मिक्स करके पकाएं।

नींबू करेगा मदद

खाने को कम तीखा करने में नींबू मदद कर सकता है। यह पोहा, बिरयानी और सूखी सब्जी के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। आप सब्जी में नींबू के रस को डालें।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों का दावा नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews