सावधान, कहीं Ghibli Image आपको साइबर फ्रॉड का शिकार ना बना दे, एक्सपर्ट और पुलिस कर रही है अलर्ट

आपको बता दें Studio Ghibli जापान का एक मशहूर एनिमेशन स्टूडियो है, जापान के आर्टिस्ट हायाओ मियाजाकी और इसाओ ताकाहाता ने इसकी स्थापना 1985 में की थी। इसकी खासियत हाथ से बनाए गए एनिमेशन हैं जो दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। जो अब डिजिटल प्लेटफोर्म पर उपलब्ध हैं, आजकल लोग इसे Ghibli के अलावा Gibli, Jivli या Givli जैसे नामों से भी जानते हैं।
Ghibli Image

Ghibli image: आजकल सोशल मीडिया पर क्यूट एनिमेशन, ड्रीमी बैकग्राउंड और हल्की फुल्की फेयरी टेल वाली फ़ीलिंग सभी को अपना दीवाना बना रही है। इसकी वजह है घिबली इमेज, जिसे बनाने की लोगों में होड़ मची हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स अपनी निजी तस्वीर को घिबली स्टाइल में शेयर कर रहे हैं। ये बहत ट्रेंडिंग है लेकिन खतरनाक भी हो सक है । इससे साइबर क्राइम बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है। एक्सपर्ट और पुलिस इससे अलर्ट रहने के लिए कह रहे हैं

फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Ghibli स्टाइल में बनी तस्वीरों की बाढ़ सी आ गई है । लोगों में Ghibli स्टाइल में अपनी तस्वीरें बनाने की होड़ लगी हुई है। नेता से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी घिबली स्टाइल में बनी तस्वीरें शेयर कर रहा है। लोग अपनी, अपने बच्चों की और अपने परिवार की प्राइवेट तस्वीरों की एआई-जनरेटेड तस्वीरें धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। लेकिन ध्यान रखिये ये देखने में जितना मजेदार लगता है,उतना ही खतरनाक भी हो सकता है।

इमेज शेयर करते समय अधिक सावधान रहने की जरुरत 

साइबर एक्सपर्ट यूजर्स को ऐसी तस्वीरें शेयर करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं उनका कहना है कि कई बार यदि यूजर्स सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करते और फोटो या अन्य जानकारी शेयर करते हैं तो उसका मिसयूज होने का चांस भी रहता है। एक्सपर्ट का मानना है कि किसी भी ट्रेंड में कोई भी जानकारी या फिर इमेज शेयर करते समय अधिक सावधान रहें।

साइबर एक्सपर्ट्स की ये है राय 

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI जनरेटेड आर्ट्स Ghibli की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यूजर्स को अपनी निजता को लेकर सतर्क रहना चाहिए। Ghibli स्टाइल की यह मासूम और फनी सी दिखने वाली इमेज आपका ताजा फेशियल डाटा AI प्लेटफॉर्म को दे रही होती है। इसका दुरुपयोग न केवल AI कंपनियों द्वारा किया जा सकता है, बल्कि साइबर अपराधी भी इस डाटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये कहना है पुलिस का 

इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश डंडोतिया का कहना है कि घिबली इमेज से जुडी अभी तक कोई शिकायत तो सामने नहीं आई है लेकिन इससे साइबर क्राइम का खतरा नहीं है और ये पूरी तरह सुरक्षित है फिलहाल ऐसा कहना संभव नहीं है, उन्होंने कहा कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासकर AI से जुड़े एप पर अपनी प्राइवेट तस्वीरें परिवार की तस्वीरें बिलकुल शेयर ना करें ये सावधानी आपको सुरक्षित रख सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews