सिर्फ एक चुटकी दालचीनी से बदल सकती है किस्मत, दूर होंगे वास्तु दोष और बरसेगा पैसा

दालचीनी के आसान उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। ये छोटे-छोटे टोटके न सिर्फ वास्तु दोष को ठीक करते हैं, बल्कि घर में सुख-शांति और पैसे की आवक भी बढ़ाते हैं। जानिए दालचीनी से जुड़े ये चमत्कारी उपाय और करें लाभ प्राप्त।
Vastu Tips

घर की सुख-शांति और पैसे की कमी की वजह कभी-कभी हमारे आस-पास मौजूद नेगेटिव एनर्जी होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी, अशांति या रिश्तों में खटास से परेशान हैं, तो एक आसान उपाय आपकी ज़िंदगी बदल सकता है, दालचीनी का टोटका।

दालचीनी सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इसे शक्तिशाली उपाय माना गया है। मान्यता है कि एक चुटकी दालचीनी के सही उपयोग से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और पैसों की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ असरदार और आसान उपाय।

कैसे करें दालचीनी का सही इस्तेमाल?

घर के मुख्य दरवाज़े पर करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार पर दालचीनी पाउडर छिड़कने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इससे घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आप चाहें तो दालचीनी को गुलाब जल में मिलाकर दरवाजे की चौखट पर भी लगा सकते हैं।

पर्स या तिजोरी में रखें एक टुकड़ा दालचीनी

अगर आप पैसे की तंगी से परेशान हैं, तो एक दालचीनी की स्टिक अपने पर्स या तिजोरी में रखें। ऐसा करने से पैसा टिकता है और आय के नए रास्ते खुलते हैं। यह उपाय खासकर व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए फायदेमंद माना गया है।

दालचीनी का धुआं करता है वास्तु दोष दूर

दालचीनी को हवन सामग्री के साथ जलाकर घर में उसका धुआं फैलाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और मन शांत रहता है। इसे हर शनिवार या अमावस्या के दिन करना शुभ माना गया है। इससे बुरी शक्तियां दूर होती हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews