लाल फूलों वाले इस पौधे से सजाएं अपनी बालकनी, देखभाल करना भी है बेहद आसान

अगर आप अपनी बालकनी को खूबसूरत और रंग-बिरंगा बनाना चाहते हैं, तो लाल फूलों वाला यह पौधा एक शानदार तरीका है. इसे उगाना और देखभाल करना बेहद आसान है, और यह आपकी बालकनी में ताजगी और रंग भर देगा.
Plant Care

Plant Care: जब हम कभी बाग-बग़ीचे में रंग-बिरंगे फूलों को देखते हैं तो हम सोचते हैं कि हम भी ऐसे फूलों के पौधों को अपने घरों में लगाएंगे, फिर हम ऐसा कर भी लेते हैं. लोग अपने घर में शौक़ के चलते तरह तरह के फूलों वाले पौधे तो लगा लेते हैं लेकिन उनकी सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं.

पौधे लगाना जितना आसान होता है उतना ही मुश्किल उनकी देखभाल करना होता है हर पौधे को अलग-अलग देखभाल की आवश्यकता होती है कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें ज़्यादा धूप की आवश्यकता होती है तो वहीं कुछ को ज़्यादा पानी की आवश्यकता होती है.

पौधों की देखभाल (Plant Care)

जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होता है , वैसे-वैसे पौधों की ज़रूरतें भी बदलती है, ज़रूरत और पोषण न मिलने के चलते कई बार पौधे मुरझा जाते हैं या फिर बंद हो जाते हैं. आज हम ख़ासतौर पर फ्लेमिंगो फ्लावर के बारे में जानेंगे जिसे एंथोरियम भी कहा जाता है. इसके चमकीले और बड़े फूल ना केवल दिखने में ख़ूबसूरत लगते हैं, बल्कि यह घर की शोभा भी बढ़ाते हैं.

फ्लेमिंगो प्लांट (Flamingo Plant)

अगर आप भी ऐसे फूल वाले पौधों को ढूंढ रहे हैं जिनकी ज़्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती है तो फ्लेमिंगो आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है. इस पौधे की ज़्यादा देखभाल करने की आवश्यकता नहीं होती है, कम देखभाल में ही यह ख़ूब खिलता है.

फ्लेमिंगो फ्लावर को हल्की धूप और नमी वाली जगह ज़्यादा पसंद होती है जिससे यह बालकनी और इंडोर गार्डनिंग के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन बनता है.

अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए बीज

अगर आप फ्लेमिंगो फ्लावर का पौधा बीज से उगाने का सोच रही है तो इस बात का ध्यान रखें कि बीज अच्छी क्वालिटी होनी चाहिए क्योंकि यह पौधे को अच्छी और स्वस्थ फूल देने में मदद करते हैं.

बीज ख़रीदने के बाद उन्हें तुरंत गमले या फिर मिट्टी में न डालें. पहले बीजों को अच्छी तरह से एक थाली में रखें और धूप में थोड़ी देर के लिए सूखने दें. ऐसा करने से बीजों में नमी कम हो जाएगी और वे अधिक स्वस्थ रूप से अंकुरित हो पाएंगे. इसके बाद नमी वाली और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में मिलाकर देखभाल करें ताकि पौधा जल्दी और अच्छे से बढ़ सके.

कैसी होनी चाहिए मिट्टी

फ्लेमिंगो फ्लावर का पौधा लगाने के लिए मिट्टी का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, सही मिट्टी पौधों के लिए अच्छी रहती है. ज़्यादा रेतीली मिट्टी का उपयोग न करें क्योंकि यह पौधों के लिए सही नहीं होगी. और मिट्टी का सही मिश्रण बनाने के लिए 50% गार्डनिंग 30% रेतीली मिट्टी और 20% वर्मीकम्पोस्ट का इस्तेमाल करें. ये तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. ताकि पौधे को सही और बराबर पोषण मिल सके.

बीजों को मिट्टी में लगाने के लिए सही देखभाल की आवश्यकता होती है, धूप में अच्छी तरह सूखने के बाद बीजों को कम से कम एक या दो सेंटीमीटर की गहराई में मिट्टी में डाले और फिर ऊपर से हल्की मिट्टी की परत डालें. इस बात का विशेष ध्यान रखें की परत ज़्यादा मोटी न हो क्योंकि मोटी परत से बीज अंकुरित होने में ज़्यादा समय लेगा.

पानी का रखें ध्यान

बीज लगाने के बाद मिट्टी को गीला करने के लिए पानी डालें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फ्लेमिंगो फ्लावर को ज़्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है. जब भी पानी दें, पहले मिट्टी को जाँच लें अगर मिट्टी सुखी हो तो ही पानी डालें वरना ऐसे में जड़ें सड़ने की भी संभावना हो सकती है.

पर्याप्त सूरज की रोशनी

फ्लेमिंगो फ्लावर के पौधे को तेज़ी से बढ़ने के लिए ही पर्याप्त सूरज की रोशनी की आवश्यकता होती है. इसलिए इसे ऐसी जगह पर रखें जहाँ दिन में कम से कम पाँच-छह घंटे धूप मिल सके.

देसी फर्टिलाइजर

जब फ्लेमिंगो फ्लावर के पौधे एक इंच के हो जाएं, तो उन्हें सही मात्रा में पानी और फर्टिलाइजर देना बहुत ज़रूरी हो जाता है. नैचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना ज़्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है.

आप गाय का गोबर, वर्मी कम्पोस्ट या सरसों की खली का फर्टिलाइजर घर पर बना कर भी दे सकती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फर्टिलाइजर केवल डेढ़ या दो महीने में एक बार ही देना चाहिए.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews