क्या आप भी पाना चाहते हैं नेचुरल ग्लो, घर पर ऐसे बनाएं विटामिन सी क्रीम, कहें झुर्रियों और दाग-धब्बे को अलविदा

homemade cream

Vitamin C Cream: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग दिखे। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में अनहेल्दी फूड के सेवन से और बिगड़ी लाइफस्टाइल को अपनाने से त्वचा का ख्याल रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। अपनी त्वचा को निखारने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, या फिर पार्लर में जाकर महंगा-महंगा ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन फिर भी त्वचा को कुछ खास असर नहीं पड़ पाता है। सभी की त्वचा अलग-अलग होती है इसलिए कई बार बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट में पाए जाने वाले केमिकल की वजह से त्वचा अच्छी बनने की वजह है और खराब हो जाती है। इसलिए घरेलू नुस्खे और घर पर बनाई गई क्रीम ही त्वचा के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।

आजकल विटामिन सी का सिरम और विटामिन सी का क्रीम काफी ट्रेंड में है। आपने भी अक्सर देखा होगा कि मोबाइल फोन हो या फिर टीवी हर जगह विटामिन सी के प्रोडक्ट का ही विज्ञापन दिखाई देता है। विटामिन सी त्वचा को निखारने का काम करता है, इसलिए विटामिन सी के प्रोडक्ट की ओर सभी का रुझान बढ़ते जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन सी क्रीम को घर पर भी बनाया जा सकता है, जी हां घर पर बनाई जाने वाली विटामिन सी क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा के खराब होने का रिस्क खत्म हो जाता है। विटामिन सी की क्रीम फाइन लाइंस, झुर्रियों और टैनिंग से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ त्वचा को निखारने का भी काम करती है। इसी के साथ चलिए जानते हैं कि विटामिन सी का क्रीम घर पर कैसे बनाया जाता है।

कैसे बनाएं विटामिन सी का क्रीम

सामग्री

1 चम्मच विटामिन सी पाउडर
2 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच विटामिन ई ऑयल
2 चम्मच नारियल का तेल

विधि

1. एक कटोरे में विटामिन सी पाउडर और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिला लें।
2. इसमें विटामिन ई ऑयल और नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
3. क्रीम को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख लें।

कैसे करें इसका इस्तेमाल

रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। थोड़ी सी क्रीम लेकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। क्रीम को रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों में आप देखेंगे कि चेहरा चमकने लगेगा,झुर्रियां और फाइन लाइंस भी काम हो जाएगी, इसके अलावा चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे भी हल्के हो जाएंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews