क्या आपके मोबाइल पर दिखते है ये अलग-अलग तरह के साइन, हो जाएं सावधान! फौरन करें ये काम

आपको भी ऐसा लगता है कि आपका फोन हैक हो चुका है, तो इन ट्रिक्स की मदद से पता लगा सकते हैं कि क्या सच में आपका फोन हैकर्स ने हैक कर लिया है या नहीं।
क्या आपके मोबाइल पर दिखते है ये अलग-अलग तरह के साइन, हो जाएं सावधान! फौरन करें ये काम

Screen Sign of Hacking in Phone : आजकल किसी का मोबाइल हैक करना बेहद आसान हो चुका है। इस हाई टेक्नोलॉजी के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हैं। ऐसे में कई बार अननोन नंबर से मैसेज या कॉल आते हैं, जिसके बाद आपका मोबाइल हैक हो जाता है। बहुत से केस में ऐसा देखा गया है कि हैकर्स स्पाइस वेयर का इस्तेमाल करके आपके मोबाइल का डाटा चुराते हैं। इसके बाद वह अपने हिसाब से आपके मोबाइल को ऑपरेट करते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपका फोन हैक हो चुका है, तो इन ट्रिक्स की मदद से पता लगा सकते हैं कि क्या सच में आपका फोन हैकर्स ने हैक कर लिया है या नहीं। साथ ही आज हम आपको यह भी बताएंगे कि वह किस तरह स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि स्पाइस वेयर के जरिए मोबाइल के स्क्रीन तक को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इससे आपके बैंक अकाउंट पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। अगर आपको आपका फोन में यह पता लगाना है कि क्या कोई आपकी भी फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहा है, तो आपको कुछ चिह्न दिखाई देंगे, जिन्हें आपको नजर अंदाज नहीं करना है।

जानें साइन

  • आप जिस भी कंपनी का फोन चलाते हैं वह कंपनी अपने कस्टमर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए बहुत सारे कदम उठाए हैं, ताकि उन्हें साइबर फ्रॉड से बचाया जा सके। इसके तहत आपको कुछ नोटिफिकेशन लाइट दिखेंगे।
  • अगर आपको आपके फोन में माइक ऑन करने परमाइक के साइन के साथ-साथ ग्रीन नोटिफिकेशन लाइट, कैमरे के साथ ग्रीन नोटिफिकेशन लाइट दिखती है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि कोई चुपके से आपकी स्क्रीन को रिकॉर्ड कर रहा है।
  • स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन होने पर यूजर्स को एक कमरे का साइन दिखेगा जो ब्रैकेट में होगा। यह साइन नोटिफिकेशन बार में आता है। अगर आपके फोन पर भी ऐसा कुछ दिखता है, तो आपको फौरन सावधान हो जाना चाहिए और इससे जुड़े बचाव के ट्रिक को अपनाना चाहिए।

अपनाएं ये ट्रिक्स

  • अगर आपने अपने फोन में स्क्रीन रिकॉर्डर ऑफ करके रखा है, इसके बावजूद आपको ऑन का साइन दिख रहा है, तो इससे पता चल सकता है कि कोई छुपकर आपकी जासूसी कर रहा है और आपके फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहा है।
  • इससे बचने के लिए आपको फोन को रिस्टोर कर देना चाहिए। इससे आपके फोन की जितने भी एप्स होंगे वह डिलीट हो जाएंगे और इसके साथ-साथ स्पाइस वेयर भी डिलीट हो जाएगा।
  • इसके बावजूद भी अगर आपकी समस्या सॉल्व नहीं होती है, तो आपको फॉरेन सर्विस सेंटर जाना चाहिए।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews