सर्दियों में चेहरे पर आएगा गोल्डन ग्लो! जानें कैसे देसी घी करेगा कमाल

सर्दियों में अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान हो गई है तो अब महंगे क्रीम्स छोड़िए और रसोई का सीक्रेट आज़माइए। स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि देसी घी से चेहरा बनेगा ग्लोइंग, निखार आएगा नेचुरली बिना किसी साइड इफेक्ट के।
desi-ghee-golden-glow

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा सबसे पहले इसका असर झेलती है। हवा में नमी की कमी और तापमान गिरने से स्किन की ऊपरी परत सूखने लगती है। चेहरा खुरदुरा, फटा-फटा और बेजान दिखने लगता है। कई बार स्किन इतनी ड्राई हो जाती है कि खुजली और जलन भी महसूस होती है।

ऐसे में हम महंगे मॉइस्चराइज़र और फेस क्रीम्स पर पैसे खर्च करते हैं, पर नतीजा कुछ दिन में ही गायब हो जाता है। स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि असली समाधान घर की रसोई में ही छिपा है, देसी घी।

सर्दियों में घी क्यों है स्किन का सबसे अच्छा दोस्त? (Ghee for Skin)

घी सिर्फ खाने में स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि यह नेचुरल स्किन हीलर भी है। घी में पाए जाने वाले विटामिन A, D, E और K त्वचा को अंदर से रिपेयर करते हैं। घी का हेल्दी फैट स्किन की डीप लेयर तक पहुंचकर नमी लॉक कर देता है, जिससे ड्राइनेस और रफनेस दूर हो जाती है। घी सिर्फ मॉइस्चराइज़ नहीं करता, बल्कि स्किन की नैचुरल ग्लो को बाहर लाता है। अगर इसे रोज रात में लगाया जाए, तो कुछ ही दिनों में चेहरा गोल्डन निखार से चमकने लगता है।

घी के मुख्य फायदे

  • ड्राई और फटी स्किन को रिपेयर करता है
  • झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है
  • स्किन टोन को बराबर करता है
  • स्किन को नैचुरल सॉफ्टनेस और ग्लो देता है
  • गाय और भैंस कौन-सा घी स्किन के लिए है बेस्ट?

गाय का घी

गाय का घी हल्का और नैचुरल टेक्सचर वाला होता है। इसमें मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डैमेज से बचाते हैं। यह न केवल स्किन को मुलायम बनाता है बल्कि चेहरे की रंगत को भी निखारता है। नॉर्मल, ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए गाय का घी सबसे अच्छा है।

भैंस का घी

भैंस के दूध का घी क्रीमी और गाढ़ा होता है। यह उन लोगों के लिए सही है जिनकी स्किन बहुत ड्राई या फटी हुई होती है। हालांकि, अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो भैंस का घी लगाने से बचें क्योंकि यह पोर्स बंद कर सकता है।

रात में घी का ऐसा करें इस्तेमाल, सुबह मिलेगा गोल्डन ग्लो

चेहरे के लिए नाइट थेरेपी

रात में चेहरा अच्छी तरह साफ करने के बाद उंगलियों पर थोड़ा-सा गाय का घी लें और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। यह मसाज स्किन में गहराई तक नमी पहुंचाती है। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सिर्फ तीन रातों में स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और नेचुरली हेल्दी दिखने लगेगी।

होंठों की फटी त्वचा के लिए बेस्ट रेमेडी

सर्दियों में होंठों का फटना आम समस्या है। मॉइस्चराइजिंग बाम की जगह बस थोड़ा-सा देसी घी लगाएं। यह होंठों की ड्राइनेस को तुरंत कम कर देता है। रातभर इसे लगा रहने दें। सुबह उठकर आप पाएंगी मुलायम, पिंक और हाइड्रेटेड होंठ, जिनमें नेचुरल शाइन नजर आएगी।

फटी एड़ियों, कोहनियों और घुटनों के लिए

फटी एड़ियां, रूखी कोहनियां और खुरदरे घुटने सर्दियों में परेशानी बढ़ाते हैं। सोने से पहले घी हल्का-सा गर्म करें और प्रभावित हिस्सों पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। मोज़े पहनकर रातभर छोड़ दें। सिर्फ 4-5 दिनों में ही सख्त त्वचा मुलायम, कोमल और चिकनी हो जाएगी।

नेचुरल फेस मास्क

चेहरे की डलनेस और थकान दूर करने के लिए एक चम्मच घी में थोड़ा बेसन या हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क स्किन को डीप क्लीन करता है, पोषण देता है और चेहरे पर नेचुरल ब्राइटनेस लौटाता है।

घी लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • हमेशा प्योर देसी गाय का घी ही इस्तेमाल करें।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो केवल ड्राई हिस्सों पर लगाएं।
  • दिन में बाहर निकलने से पहले घी न लगाएं, वरना धूल चिपक सकती है।
  • सिंथेटिक या मिलावटी घी से स्किन पर जलन या ब्रेकआउट हो सकते हैं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews