दूब घास होता है कई गुणों से भरपूर, इन 5 बीमारियों का होता है रामबाण ईलाज, जानें इसके चमत्कारी फायदे

दूब घास होता है कई गुणों से भरपूर, इन 5 बीमारियों का होता है रामबाण ईलाज, जानें इसके चमत्कारी फायदे

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। आपने अपने बागीचे में एक छोटे-छोटे हरे घास को देखा ही होगा। कई बार तो अपने इसे बेकार झाड़ समझकर उखाड़कर फेक भी दिया होगा। इस घास को दूब घास (Durva Grass) से नाम से जाना जाता है। इस घास का इस्तेमाल कई पूजा के कार्यों में किया जाता है। हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ दूब घास के बिना अधूरा माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है मामूली सी दिखने वाली ये घास कई गुणों से भरपूर होती है। इसमें अनेक प्रकार के चमत्कारी और अद्भुत गुण पाए जाते हैं। यह घास कई बीमारियों से निजात भी दिला सकती है। तो आइए जानें दूब घास के फायदे और इसका उपयोग।

दस्त और उल्टी का होता है ईलाज

स्टडी के मुताबिक दूब घास का इस्तेमाल दस्त जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। इसमें कई एंटी-डायरियल गुण होते हैं। आयुर्वेद में भी दूब घास का इस्तेमाल दस्त के लिए लिए बताया गया है। यदि आपको बार-बार उल्टी आती है तो इसका इस्तेमाल आपकी यह समस्या दूर कर सकता है।

यह भी पढ़े… कल मनाई जाएगी हरियाली तीज, व्रत के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ, जानें पूजा की सही विधि 

मिर्गी से देता है राहत

यदि आपको या आपके परिजनों को मिर्गी की समस्या है तो दूब घास आपकी मदद कर सकता है। दूब घास का इस्तेमाल फोक होम रेमेडीज के तौर पर किया जाता है। एक स्टडी में यह पाया गया की दूब घास में ऐसे गुण होते हैं जो मिर्गी से राहत दे सकता है।

खून को करता है साफ

दूब घास को एक बेहतरीन ब्लड प्यूरिफायर के तौर पर किया जाता है। एक स्टडी में यह पाया गया की यह घास खून को साफ करने में मददगार होता है। खून साफ करने के लिए आप दूब घास के पत्तों को भी चबा सकते हैं।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: सैनिक स्कूल में नौकरी का सुनहरा मौका, शिक्षक और TGT समेत कई पदों पर निकली भर्ती

छालों की समस्या को करता है दूर

एक रिसर्च में पाया गया की दूब घास में एंटी-माइक्रोबल गुण होते हैं, जो कई हानिकारक बैक्टेरिया को खत्म करता है। इन गुणों के कारण ही दूब घास मुंह में होने वाले छालों से निजात दिला सकता है। इससे डेंटल प्लाक् की समस्या भी खत्म होती है और मौखिक संक्रमण को भी कम करता है।

मधुमेह और हृदय रोग के लिए फायदेमंद

मधुमेह और हृदय रोग के दौरान भी इस घास का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। एक स्टडी के मुताबिक दूब घास पानी वाले अर्क में हाइपोग्लाइसेमीक और एंटीडायबिटिक प्रभाव पाए जाते है, जो डायबीटीज की समस्या को दूर करता है। साथ ही इसमें कई हृदय को भी स्वस्थ बनाने में मदद करता है। डॉक्टर दूब घास पर टहलने की सलाह भी देते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews