
इन दिनों युवा वर्ग से लेकर हर वर्ग के महिला और पुरुष फोन पर बात करने के लिए या फिर गाने सुनने के लिए इयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं। पब्लिक प्लेस में एयरफोन लगाने से आवाज बिल्कुल साफ सुनाई देती है और इससे आसपास के लोगों को डिस्टरबेंस भी नहीं होता। कई लोगों को ईयरफोन लगाने की आदत पड़ जाती है, जो धीरे-धीरे एक लत बन सकती है और यह आपके कानों के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। मोबाइल फोन या फिर टैबलेट से इयरबड्स को कनेक्ट करके गाने सुनना, फिल्म देखना या फिर किसी से बात करने का अनुभव तो काफी अच्छा रहता है। आवाज क्लियर आती है, लेकिन इससे होने वाले नुकसान से भी लोग अनजान हैं।
इयरबड्स का हर आयु के लोग जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। मॉर्निंग वॉक से लेकर रात को सोने तक अलग-अलग कामों में इसका उपयोग किया जाता है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो रात में सोते वक्त भी इयरबड्स लगाकर ही सो जाते हैं।
ये आदतें है खतरनाक
ऐसी आदतें कानों के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक होती हैं। लगातार इयरबड्स का इस्तेमाल करना आगे चलकर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह सुनने की क्षमता को धीरे-धीरे कम कर देता है। यह केवल कान ही नहीं, बल्कि शरीर के अन्य कई सारे भाग हैं, जिन्हें प्रभावित करता है। समय रहते यदि इन आदतों को न सुधारा गया, तो इसका खामियाजा आपको भविष्य में भुगतना पड़ सकता है। चिकित्सक भी आपकी बहुत अधिक सहायता नहीं कर सकते। यदि आपको सुनने में तकलीफ होने लगेगी, तो इससे आपको काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए समय रहते अपनी इन आदतों में सुधार लेकर आएं।
कान हो सकता है खराब
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इयरबड्स से निकलने वाली आवाज काफी तेज होती है, जो कान की आंतरिक संरचना में बने पाथवे को बहुत ही ज्यादा प्रभावित करती है। इससे कान के हेयर सेल्स और नसों पर प्रभाव पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कई सारे ऐसे मामले उजागर हुए हैं, जब रात भर लोग एयरफोन लगाकर सो जाया करते हैं, जिसमें संगीत बजता ही रहता है और जब वे सोकर उठते हैं, तो उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं देता। डॉक्टर के पास जांच करवाने पर यह भी पता चलता है कि उनके कान खराब हो चुके हैं।
हो सकती है ये समस्या
ऐसी गंभीर स्थिति किसी के जीवन में न आए, इसलिए उन्हें अपनी इस आदत को जितनी जल्दी हो सके छोड़ने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि श्रवण शक्ति एक बार चली गई, तो उसे वापस लाना बहुत ही मुश्किल है।
चिकित्सकों के मुताबिक, ऐसे कई सारे केस अब तक सामने आ चुके हैं, जिनमें बच्चे और खासकर युवाओं की सुनने की शक्ति कम हो गई है। डॉक्टरों की मानें, तो इयरबड्स का अधिक इस्तेमाल करने पर टिनिटस की समस्या भी हो सकती है।
इयरबड्स लगाने पर कान में हवा नहीं जा पाती, ऐसे में फंगस भी होने का खतरा होता है। इससे खुजली की भी समस्या हो जाती है। कई बार तो एकांत में होने पर भी कान में कुछ आवाज सुनाई देती है, जो कि केवल भ्रम है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है।
ना करें ये काम
- व्यक्ति को कभी भी दूसरे के इयरबड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- सोने से पहले इयरबड्स का इस्तेमाल न करें।
- बहुत ही ज्यादा जरूरी हो तभी इनका इस्तेमाल करें।
- इस्तेमाल करते वक्त आवाज को बहुत ही स्लो रखें, ताकि इसका ज्यादा असर आपके कानों पर न पड़े।
- बच्चों को इयरबड्स न दें, उनके शरीर के पार्ट्स पर यह बहुत जल्दी असर करता है।
- गाड़ी चलाते समय या फिर पैदल चलते वक्त इयरबड्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
इन चीजों का ना करें इग्नोर
यदि आपके कान में खुजली की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है या फिर उसमें किसी तरह की कोई दिक्कत आपको महसूस हो रही है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। इसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी न करें और ऐसी अवस्था में इयरबड्स का इस्तेमाल भी बंद कर दें। अन्यथा यह आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है। वहीं, कान की सफाई के लिए माचिस की तीली या फिर रुई वाला इयरबड्स बिल्कुल भी न करें।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

