समोसे और पकौड़े के साथ खाने वाला टोमॅटो केचअप है बहुत गुणकारी , हृदय रोग के खतरे को करता है कम

समोसे और पकौड़े के साथ खाने वाला  टोमॅटो केचअप है बहुत गुणकारी , हृदय रोग के खतरे को करता है कम

Bowl of fresh tomato ketchup

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट। आज की हमारी यह खबर टोमेटो केचअप ( tomato ketchup ) के बारे में हैं। वही केचप जिसे लोग समोसे, पकोड़े, नूडल्स, भजिया के साथ खाना पसंद करते हैं। आज के जीवन में केचअप आहार का बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है , हालांकि इसके कई नुकसान हैं। लेकिन आज हम यहां केचअप ( tomato ketchup) के फायदे जानेंगे । केचअप रसीले टमाटर से बनाया जाता है , जिसमें प्रिजर्वेटिव भी डाले जाते हैं । इसका खट्टा , मीठा और नमकीन स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। केचअप का आहार के रूप में इस्तेमाल करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल लेबल कम होता है । एक शोध के मुताबिक केचअप से बुरे कोलेस्ट्रॉल का लेवल 6 % से 13% तक कम होता है। इसके अलावा केचअप में विटामिन सी ( vitamin C ) और विटामिन ए ( vitamin A) भी पाए जाते हैं , जो कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है । और साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। टोमेटो केचअप पुरुषों में शुक्राणु ( sperms) की संख्या को बढ़ाता है, और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर( prostate cancer ) के खतरे को भी घटाने में मददगार माना जाता है।

यह भी पढ़े … Hug Day 2022 Special :- गले लगने से बढ़ता है रोग प्रतिरोधक क्षमता , मिलता है तनाव से राहत

आमतौर पर एक चम्मच केचप में 15 कैलोरीज, 0.02 ग्राम फैट , 136 mg सोडियम , 4.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट , 3.2 ग्राम शुगर , 0.16 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इसी के साथ के केचअप में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। और प्रोटीन की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है । केचअप मिनरल्स और विटामिन का एक अच्छा स्त्रोत्त भी साबित हो सकता है। क्योंकि टोमेटो केचअप में लाइकोपिन ( Lycopene ) की मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण हृदय रुको की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है। केचप लोगों के हृदय को मजबूत करने का भी काम करता है । लाइकोपिन ( Lycopene ) , एक एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है , जिससे हृदय रोग, प्रॉस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट , कोलोन , ओवरीज , कोलोन, अग्नाश्य ( pancrease ) के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञों की राय हमेशा ऑर्गेनिक टमैटो केचअप ( tomato ketchup) को इस्तेमाल करने की होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews