फूलों की बारिश चाहिए? पौधे की जड़ में डालें ये 1 सफेद चीज, 5 दिन में दिखेगा असर

Plant: अगर आपके गार्डन के पौधों में पत्ते तो आ रहे हैं लेकिन फूल नहीं खिल रहे, तो टेंशन न लें। सिर्फ 5 रुपये में मिलने वाली एक सफेद चीज जड़ में डालने से पौधे खिल उठेंगे। जानिए इसका नाम, इस्तेमाल का तरीका और फायदे।
Summer Plant Care

कई बार हम पौधों की पूरी देखभाल करते हैं धूप, पानी, खाद सबकुछ सही रखते हैं, फिर भी पौधों में फूल नहीं आते। ऐसे में मायूसी होना लाजमी है। लेकिन अब जरूरत है बस थोड़े से एप्सम सॉल्ट की, जो न सिर्फ फूलों की संख्या बढ़ाता है, बल्कि पौधों की सेहत भी सुधारता है।

एप्सम सॉल्ट, जो मेडिकल दुकानों और नर्सरी में आसानी से मिल जाता है, असल में मैग्नीशियम सल्फेट होता है। यह पौधों के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है, खासकर तब जब पौधों में फूल आने की कमी हो। चलिए जानते हैं कि इसका सही इस्तेमाल कैसे करें और इससे कौन-कौन से फायदे होते हैं।

1. एप्सम सॉल्ट क्या है और यह कैसे काम करता है?

एप्सम सॉल्ट यानी मैग्नीशियम सल्फेट, यह एक सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ होता है जो पानी में आसानी से घुल जाता है। पौधों के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी मिनरल है, क्योंकि यह क्लोरोफिल बनाने में मदद करता है और पौधे की हरियाली बनाए रखता है। साथ ही यह फूल और फल की संख्या भी बढ़ाता है। जिन पौधों में सिर्फ पत्ते आ रहे हैं लेकिन फूल नहीं आ रहे, उनके लिए एप्सम सॉल्ट वरदान है। मैग्नीशियम की कमी होने पर पौधे पोषक तत्वों को सही से सोख नहीं पाते, जिससे फूल आने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

2. कैसे करें एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल?

  • इसका उपयोग करना बहुत ही आसान है और कोई मेहनत भी नहीं लगती।
  • एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाएं
  • इस घोल को सीधे पौधे की जड़ में डालें या स्प्रे करें पत्तों पर
  • हफ्ते में एक बार यह प्रक्रिया दोहराएं
  • यह नुस्खा फूलों के पौधों जैसे गुलाब, गेंदा, गुड़हल और चमेली के लिए बेहद असरदार होता है।

3. एप्सम सॉल्ट के फायदे जो हर गार्डन लवर को पता होने चाहिए

  • फूलों की संख्या और रंगत में सुधार: एप्सम सॉल्ट का नियमित इस्तेमाल फूलों की संख्या और उनका रंग दोनों बढ़ाता है।
  • पत्तियों की हरियाली बनी रहती है: पौधों की पत्तियां मुरझाने लगें तो समझिए उन्हें मैग्नीशियम की ज़रूरत है।
  • जड़ें मजबूत बनती हैं: ये मिनरल्स जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे पौधा ज्यादा देर तक स्वस्थ और स्ट्रॉन्ग बना रहता है।
  • खाद की क्षमता को भी बढ़ाता है: अगर आप खाद डालते हैं तो एप्सम सॉल्ट उसकी अब्जॉर्प्शन को बेहतर करता है।

गार्डनिंग में स्मार्ट बनें, खर्च नहीं फर्क दिखाएं

अब बार-बार महंगे फर्टिलाइजर या स्पेशल प्लांट फूड पर पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं। सिर्फ 5 रुपये की एक छोटी सी पैकेट एप्सम सॉल्ट से आप अपने गार्डन को फूलों से भर सकते हैं। ये पूरी तरह इको-फ्रेंडली और सस्ता विकल्प है, किसी भी मिट्टी, गमले या ग्राउंड पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पौधों का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और वो बीमारियों से बचते हैं गुलाब हो या गेंदा, सबमें दिखेगा फर्क वो भी सिर्फ कुछ दिनों में।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews