बिना 1 पैसा खर्च किए बढ़ाए अपनी Google Storege, जानिए क्या है वो आसान तरीका

गूगल स्टोरेज को कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप, सहित वेब ब्राउजर में एक्सेस किया जा सकता है। यदि आप बिना पेड किया गूगल ड्राइव के स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे।
Google Storage

How To Increase Storage of Google Drive : सभी एंड्रॉयड फोन में गूगल स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह एक क्लाउड स्टोरेज सेवा है, जिसमें यूजर्स अपनी फाइल, डाक्यूमेंट्स, फोटो, वीडियो रखते हैं। यह एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म की सेवा है, जो गूगल ड्राइव की तरह काम करता है। गूगल स्टोरेज में अपनी फाइल्स को सेव रखने पर आप कभी भी इन फ्यूचर उन डॉक्यूमेंट को पा सकते हैं।

हालांकि, सभी फोन में गूगल द्वारा 15 GB फ्री स्टोरेज दिया जाता है। जैसे ही यह भर जाती है, तो नई फाइल्स सेव करने में प्रॉब्लम फेस करना पड़ता है। इसमें लगातार स्टोरेज खरीदने का ऑप्शन भी दिखने लगता है, कुछ लोग पेड प्लांट्स सब्सक्राइब कर लेते हैं, तो कुछ लोग ऐसा नहीं करते।

इनमें करें एक्सेस (Google Storege)

गूगल स्टोरेज को कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप, सहित वेब ब्राउजर में एक्सेस किया जा सकता है। यदि आप बिना पेड किया गूगल ड्राइव के स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे। जिसके माध्यम से आप गूगल स्टोरेज को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

ऐसे बढ़ाएं स्टोरेज (Increase Storage)

  • सबसे पहले आपको अपनी गूगल ड्राइव, जीमेल और गूगल फोटोज पर जाना है। कई बार डुप्लीकेट फाइल्स स्टोरेज को भर देते हैं। इससे निपटने के लिए आपको समय-समय पर इसे डिलीट करते रहना है, इससे आपका स्टोरेज नहीं भरेगा।
  • इसके अलावा, आप जीमेल के सर्च बार में जाकर has:attachment larger:10M टाइप करें, जिससे आपको बड़े अटैचमेंट मिल जाएंगे। जिसे आप डिलीट करके अपने स्टोरेज को वापस पा सकते हैं।
  • गूगल फोटो में अक्सर बैकअप का ऑप्शन दिखता है। इसके लिए आपको हाई क्वालिटी बैकअप चुना है, इससे फोटोस और वीडियो कंप्रेस हो जाता है। जिससे फाइल की साइज कम हो जाती है और स्टोरेज कम लगता है।
  • अक्सर लोग अपनी फाइल्स फोटोस, वीडियो, आदि शेयर करने के लिए गूगल ड्राइव से जाकर शेयर करते हैं। यहां आपको शेयर्ड विद मी ऑप्शन में जाकर चेक करना है। इस दौरान जो फाइल्स अननेसेसरी है, उसे डिलीट कर दें या फिर उसे रिमूव कर दें, जिससे आपकी स्टोरेज बढ़ जाएगी।
  • इसके अलावा, आप नया गूगल अकाउंट भी बना सकते हैं। इससे आपको 15gb स्टोरेज फिर से नए अकाउंट में मिल जाएगा और आपकी समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews