इस मार्केट से खरीदें एक से बढ़कर एक हैंडबैग, डिजाइनर कलेक्शन की है भरमार

खूबसूरत और अलग-अलग डिजाइन के बैग खरीदना हर महिला को पसंद होता है। अगर आपको भी क्लच, पर्स और हैंडबैग खरीदने का शौक है तो हम आपको एक सस्ते बाजार के बारे में बताते हैं।
Famous Bag Market

शॉपिंग का नाम सामने आते ही महिलाओं के चेहरे खिल जाते हैं। हर महिला को अलग-अलग चीजों की खरीदारी करने का बहुत शौक होता है। चाहे कपड़े हों, जूते या फिर कोई दूसरा सामान महिलाओं के पास हर चीज का कलेक्शन देखने को मिलता है।

शॉपिंग को लेकर भी हर किसी की अपनी पसंद होती है। किसी को महंगे और ब्रांडेड सामान अच्छे लगते हैं तो कोई बजट फ्रेंडली सस्ती शॉपिंग पसंद करता है। कुछ जगह ऐसे भी होती है जहां कम दाम में बहुत अच्छी चीज मिल जाती है। आज हम आपको एक बहुत ही फेमस मार्केट के बारे में बताते हैं जहां से आप चाहें तो एक से बढ़कर खूबसूरत बैग की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां आपको हैंडबैग, स्कूल बैग, ऑफिस बैग सब कुछ मिल जाएगा। अगर कहीं ट्रैवल पर जा रहे हैं तो ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग भी खरीद सकते हैं। कम दाम में यहां अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाता है।

पुणे का हैंडबैग बाजार

अगर आप पुणे के रहने वाले हैं या फिर किसी काम से यहां पर जा रहे हैं तो यहां के फेमस एफसी रोड बाजार को एक्सप्लोर करना ना भूलें। यहां आपको बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर एक हैंडबैग और ट्रॉली बैग मिल जाएंगे। अगर आप बार्गेनिंग में माहिर हैं तो यहां से बहुत कुछ खरीद सकती हैं।

क्या-क्या मिलेगा

इस बाजार में छोटी बड़ी कई सारी दुकान है। अगर आप अपने शहर इलाके में दुकान डालना चाहते हैं तो भी यहां से बल्क में खरीदारी कर सकते हैं। यहां आपको थोक में अलग अलग और खूबसूरत बैग मिल जाएंगे। इनसे आपको काफी मुनाफा मिलने वाला है। इस मार्केट में केवल बैग ही नहीं बल्कि आउटफिट और एक्सेसरीज भी सस्ती और अच्छी मिल जाती है।

दुल्हनों के बीच फेमस

इस बाजार में सबसे ज्यादा महिला कस्टमर की भीड़ देखने को मिलती है। खासकर शादियों के सीजन में यहां भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है। दुल्हनों को अपने लिए ट्रॉली बैग्स के सेट किफायती दामों पर खरीदते देखा जाता है। आप यहां से क्लच, पर्स और हैंडबैग भी कम कीमत पर ले सकते हैं।

बाजार तक कैसे पहुंचे

अगर आप भी पुणे के बाजार का दीदार करना चाहते हैं। इसके लिए बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से कैब या ऑटो लिया जा सकता है। आप चाहे तो शेयरिंग ऑटो और रिक्शा के जरिए भी जा सकते हैं। लोकल बस के जरिए भी इस मार्केट तक पहुंचा जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews