Fashion: पेंसिल स्कर्ट के साथ कैरी करें इस तरह के टॉप, मिलेगा परफेक्ट फॉर्मल लुक

Fashion

Fashion Office Outfit: हर लड़की को अपना लुक हमेशा परफेक्ट रखना पसंद होता है। बात चाहे कॉलेज गोइंग गर्ल्स की हो या फिर ऑफिस गोइंग गर्ल्स की सभी ऐसे आउटफिट कैरी करना चाहते हैं, जो उनके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करें।

कॉलेज के हिसाब से निर्मल कैजुअल आउटफिट पहने जा सकते हैं। लेकिन ऑफिस में लुक ऑफिशियल ही अच्छा लगता है। फॉर्मल लुक पाने के लिए सभी पैंट, शर्ट, टॉप्स जैसे ऑप्शन चुनते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप पेंसिल स्कर्ट ले साथ टॉप को मैच कर के पहन सकते हैं।

शर्ट स्टाइल टॉप

अगर आप शर्ट पहनना पसंद करती हैं, तो फिर पेंसिल स्कर्ट के साथ इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। फॉर्मल लुक के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। मार्केट में प्लेन, प्रिंटेड, चेक्स सभी तरह ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे।

टी शर्ट स्टाइल

पेंसिल स्कर्ट के साथ टी-शर्ट स्टाइल टॉप भी काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप चाहें तो इसके साथ मैचिंग कोट भी पहन सकते हैं, इससे आपको पूरी तरह से फॉर्मल लुक मिल जाएगा। इस तरह के प्लेन, प्रिंटेड, कट स्लीव्स और फूल स्लीव्स टॉप आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। इस तरह के लुक के साथ स्नीकर्स अच्छे लगते हैं।

फ्रील टॉप

फ्रिल टॉप देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। अगर आपको ऑफिस में कैजुअल लुक करी करना है तो आप फ्रिल डिजाइन के टॉप का पेंसिल स्कर्ट के साथ पेयर बना सकती हैं। इसमें पफ स्लीव्स, कट स्लीव्स, ट्यूब कई सारे ऑप्शन मिलते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews