Fashion: सिंपल सूट में नजर आना है स्टाइलिश, कैरी करें ये प्रिंटेड दुपट्टे

जो खूबसूरती किसी भी महिला की एथनिक आउटफिट में देखने को मिलती है। वह किसी दूसरे आउटफिट में मिल पाना लगभग मुश्किल है। एथनिक आउटफिट के सुंदरता उसके दुपट्टे से दिखती है। चलिए आज कुछ डिजाइनर दुपट्टे देखते हैं।
Fashion

Fashion: जब भी कोई खास मौका होता है महिलाएं एथनिक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। दरअसल, एथनिक आउटफिट कंफर्टेबल और ब्यूटीफुल लुक देने का काम करते हैं। इसमें आप स्टाइलिश भी नजर आते हैं और मौके के हिसाब से लुक भी प्यारा लगता है।

वैसे किसी भी सूट का लुक उसके दुपट्टे के बिना अधूरा होता है। अगर आप सही दुपट्टा नहीं डालेंगे तो आपका लुक उतना अच्छा नहीं लगेगा जितना लगना चाहिए। अगर आप सिंपल सूट पहन रही हैं तो उसके साथ स्टाइलिश दुपट्टा प्यारा लगेगा। आज हम आपको कुछ डिजाइनर दुपट्टे बताते हैं जिन्हें आप अपने सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के प्रिंटेड दुपट्टे हर तरह के सूट के साथ प्यार लगेंगे।

फ्लोरल दुपट्टा

फ्लोरल प्रिंट इन दिनों हर जगह छाया हुआ है। आप सिंपल सूट के साथ फ्लोरल दुपट्टा डाल सकते हैं। इस तरह की डिजाइन में आपको कई सारे कलर मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद या फिर सूट के हिसाब से इन्हें मैच कर सकती हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से इस तरह की प्रिंट के दुपट्टे मिल जाएंगे।

Fashion

सिल्क दुपट्टा

सिल्क बहुत ही प्यारा फैब्रिक है और इससे बना हुआ हर आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। सिंपल सूट के साथ आप सिल्क का दुपट्टा पहन सकती हैं। आपको अलग-अलग डिजाइन के सिल्क दुपट्टा आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। जो लोग स्टाइलिश लुक चाहते हैं उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। लाइट कलर के सूट के साथ इस तरह के प्रिंटेड दुपट्टे प्यारे लगते हैं।

Fashion

फुलकारी दुपट्टा

अगर आपको अलग और रॉयल लुक चाहिए तो आप फुलकारी डिजाइन का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे में एंब्रॉयडरी वर्क किया हुआ आता है। इसके वर्क के कारण आपको स्टाइलिश लुक मिलता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन आप कई सारे कलर और पैटर्न में इस तरह का दुपट्टा खरीद सकती हैं।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews