Fashion: ब्यूटीफुल लुक देगी जयपुरी स्टाइल साड़ी, ऐसे करें कैरी

साड़ी एक ऐसा इंडियन आउटफिट है जो हर महिला की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार जयपुरी स्टाइल साड़ी के बारे में बताते हैं।
Fashion

Fashion: महिलाओं के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक आउटफिट मिलते हैं लेकिन जो खूबसूरती इंडियन आउटफिट देते हैं वैसा किसी अन्य आउटफिट में मिल पाना बहुत मुश्किल है। इंडियन आउटफिट कि जब भी बात आती है तो सूट और साड़ी सभी को याद आ जाते हैं।

साड़ी एक बहुत ही सुंदर इंडियन आउटफिट है, जो हर महिला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि आपको मार्केट में ढेर सारे कलर डिजाइन और वैरायटी की साड़ियां मिल जाएगी। अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन है और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपको अपने कलेक्शन में जयपुरी साड़ी जोड़ना चाहिए। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन की जयपुरी साड़ी बताते हैं जो आप हर मौके पर पहन सकती हैं। चलिए जानते हैं कि इन साड़ियों को कैसे स्टाइल किया जा सकता है।

जरी वर्क साड़ी

स्टाइलिश लुक पाने के लिए यह साड़ी बिल्कुल बेस्ट है। आपको किसी शादी के फंक्शन में शामिल होना है या फिर रिसेप्शन पार्टी में जाना है तो आप यह बिना सोचे समझे पहन सकती हैं। कॉटन सिल्क में आने वाली जरी वर्क की यह साड़ियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। इसके साथ झुमके बहुत प्यार लगेंगे और फुटवियर में फ्लैट्स पहनी जा सकती है।

शिफॉन साड़ी

स्टाइलिश लुक के लिए आप शिफॉन वाली जयपुरी साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आपको गोटा जाल और सेक्विन क मिलेगा जैसे खूबसूरत बनाने का काम करता है। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ यह प्यारी लगती है। इसके साथ चोकर अच्छा लगेगा और हिल्स आपकी सुंदरता को बढ़ाएगी।

फ्लोरल प्रिंट

फ्लोरल प्रिंट इन दिनों काफी ज्यादा चलन में है। इस तरह की साड़ी आप कहीं खास मौके पर पहन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट की साड़ी आपको अधिकतर शिफॉन फैब्रिक में मिलेगी। इसके साथ फ्लैट्स, कुंदन वाला नेकलेस और कंगन अच्छे लगेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews