Fashion: आपको पार्टी की जान बना देंगे ये लेटेस्ट कलीदार डिजाइन सूट, टिक जाएगी हर किसी की निगाह

लड़कियों को हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद होता है। लेटेस्ट डिजाइन की कलीदार सूट उनकी यह इच्छा पूरा करने का काम कर रहे हैं। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार आउटफिट बताते हैं।
Fashion

Fashion: हर महिला को हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद होता है। मौका चाहे कोई सा भी हो महिलाएं हमेशा फैशन और ट्रेंड के साथ बने रहना पसंद करती हैं। ऑफिस जाना, कॉलेज जाना या फिर कोई फंक्शन अटेंड करना हो हर महिला सबसे अलग और खूबसूरत लगा चाहती है। सलवार सूट एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौके पर खूबसूरत लगता है।

आजकल फैशन के बदलते हुए दौर में सूट के फैब्रिक से लेकर रेडीमेड डिजाइन सब कुछ मार्केट में अवेलेबल है। आप चाहेंगे वैसा डिजाइन और पैटर्न आपको आसानी से मिल जाएगा। हालांकि, सलवार सूट खरीदने से पहले आपको बॉडी टाइप को ध्यान में रखना जरूरी है। तभी आप इसमें खूबसूरत नजर आएंगी। फिलहाल लेटेस्ट डिजाइन की बात करें तो कलीदार सलवार सूट काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। चलिए आज हम आपको कालिदास सलवार सूट के कुछ डिजाइंस बताते हैं और इन्हें कैसे स्टाइल करना है यह भी जानते हैं।

फ्लोर लेंथ कलीदार

काली वाला फ्लोर लेंथ सूट किसी भी मौके पर पहना जा सकता है और यह बहुत खूबसूरत लगता है। अपने पसंदीदा रंग में आप इस तरह का सूट खरीद सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आपको मार्केट में 4000 रुपए तक की रेंज में रेडीमेड मिल जाएगी। लेकिन अगर आप चाहे तो इस तरह का फैब्रिक खरीद कर अपने हिसाब से डिजाइन करवा सकती हैं।

Fashion

फ्लोरल डिजाइन कलीदार

फ्लोरल प्रिंट में इन दिनों हर तरह के आउटफिट में बहार लाई हुई है। ढेर सारी कलियों वाले फ्लोरल डिजाइन सूट में आपका लुक देखने लायक होगा। आपको मार्केट में इसकी एक से बढ़कर एक रेंज मिल जाएगी। इसके साथ आप प्लेन दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं लेकिन यह लेंथ में लंबा होना चाहिए।

Fashion

वेलवेट डिजाइन

अगर आप खूबसूरत लगा चाहती हैं तो वेलवेट स्टाइल कलीदार सूट भी पहन सकती हैं। खासकर की ठंड के मौसम में यह बिल्कुल बेस्ट ऑप्शन होता है। इस तरह के सूट में आपको प्लेन फैब्रिक में पर गोटा पट्टी की लेस का वर्क दिखाएं देगा। यह देखने में बहुत खूबसूरत लगता है और आपको अट्रैक्टिव लुक देने का काम करेगा।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews