Fashion: छोटी हाइट वाली लड़कियों पर खूब जचेंगे ये 3 आउटफिट, ऐसे करें स्टाइल

महिलाओं के लिए फैशन से जुड़े कई ऑप्शन बाजार में अवेलेबल है। लेकिन हर चीज हर किसी पर अच्छी लगे यह जरूरी नहीं होता। अगर आपकी हाइट कम है तो हम आपके लिए कुछ आउटफिट्स आइडिया लेकर आए हैं।
Fashion

Fashion: हर व्यक्ति का अपना फैशन सेंस और स्टाइल होता है। जिसमें वह रहना पसंद करता है। वैसे तो आजकल जो भी फैशन चलता है हर कोई उसे फॉलो करने लगता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं की जो ट्रेंड चल रहा है वह आप पर भी अच्छा लगे। ऐसे में हर व्यक्ति को वही पहनना चाहिए जो उस पर अच्छा लगता है। कई बार ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में हम अपना अच्छा खासा लोग खराब कर लेते हैं।

वहीं बात अगर कम हाइट वाली महिलाओं की करें तो उन्हें अक्सर इस बात की परेशानी रहती है कि वह किस तरह के आउटफिट पहनें जिसमें उनकी हाइट छोटी ना लगे। अगर आपकी भी हाइट कम है और आप आउटफिट्स को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं और किसी पार्टी को अटेंड करना चाहती हैं। तो आज हम आपको कुछ आउटफिट्स आइडिया देते हैं जो आप पर काफी अच्छे लगेंगे।

फ्लोरल प्रिंट

फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स की इन दिनों बहार छाई हुई है। आउटिंग और पार्टी के दौरान इस तरह की शर्ट फ्लोरल ड्रेस का भी प्यारी लगेगी। यह ब्यूटीफुल लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रखती है। अगर आप जींस पहनना पसंद करती हैं तो इसके साथ ही पहन सकती हैं या फिर चाहे तो शूज भी डाले जा सकते हैं। इसके साथ गले में छोटा सा चेन टाइप नेकलेस अच्छा लगेगा।

Fashion

मिडी ड्रेस

मिडी ड्रेस पहनने में बहुत प्यारी लगती है। आउटिंग हो या फिर पार्टी आप इसे कभी भी पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस के साथ हिल्स काफी अच्छी लगती है और अगर आप चाहे तो कैजुअल शूज भी प्यारे लगेंगे। ऑफलाइन और ऑनलाइन इस तरह की ड्रेस आप आराम से 500 से 700 की रेंज में खरीद सकती हैं।

Fashion

बॉडीकॉन ड्रेस

अगर आपको किसी खास मौके के लिए आउटफिट की तलाश है तो आप बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस खूबसूरत लुक देने का काम करती है और पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाती है। मिड हिल्स इसके साथ प्यारी लगेगी। ऑफलाइन और ऑनलाइन आपको इस तरह की ड्रेस के कई सारे कलर और वैरायटी मिल जाएगी।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews