Fashion: ये समर फ्रेंडली कलर्स आपको गर्मी से रखेंगे दूर, देंगे कूल और स्टाइलिश लुक

गर्मियों के मौसम में फैशन और ट्रेंड के साथ बने रहना थोड़ा मुश्किल काम होता है। दरअसल, इस मौसम में हर कोई कंफर्टेबल रहना चाहता है। चलिए आज हम आपको कुछ समर फ्रेंडली कलर्स बताते हैं।
Fashion

Fashion: फिलहाल गर्मियों का मौसम चल रहा है और सभी चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। अब बाहर चाहे जितनी भी गर्मी पड़े लेकिन काम करने वाले लोग घर में नहीं रख सकते हैं। सभी को अपने काम के लिए बाहर जाना ही पड़ता है और इस मौसम में खुद को स्टाइलिश बनाए रखना और फैशन ट्रेंड को फॉलो करते रहना काफी मुश्किल काम हो जाता है।

हालांकि अगर हम लेटेस्ट फैशन के साथ चलना चाहते हैं तो मौसम के हिसाब से कपड़े चुन सकते हैं जो हमारे लुक को बेहतरीन बनाने का काम करते हैं। फिलहाल समर सीजन चल रहा है और अगर इस मौसम में आप कपड़े खरीद रहे हैं तो आपको पैटर्न और फैब्रिक का खास ख्याल रखना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपको ऐसे कपड़े पहनना है जो आपको चुभे नहीं और आप लंबे समय तक उसे पहन पाएं। वहीं कलर पेटर्न और कॉम्बिनेशन का ध्यान भी इस दौरान जरूर रखना चाहिए ताकि आपका लुक बेहतर लगे। चलिए आज हम आपको कुछ कलर कॉन्बिनेशन बताते हैं जो गर्मियों में परफेक्ट रहेंगे।

डबल शेड

अगर आप फैशनेबल लगा चाहती हैं तो सीक्वेन वर्क चुन सकती हैं। यह उन दिनों काफी ट्रेंड में चल रहा है और डबल शेड पैटर्न में यह काफी प्यारा लगेगा। अगर आपको किसी भी शादी में बेस्ट लुक चाहिए तो आप इस तरह की साड़ी आराम से मार्केट से खरीद सकती हैं।

Fashion

ब्राइट कलर

ब्राइट कलर इन दिनों काफी ज्यादा चलन में हैं। वैसे भी गर्मियों में अगर इस तरह के कलर पहने जाते हैं तो गर्मी कम लगती है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी ब्राइट कलर का आउटफिट अपने लिए मार्केट से खरीद सकती हैं। आपको रोजाना पहनने के कपड़े चाहिए या फिर किसी फंक्शन में शामिल होना है। उस हिसाब से आपको आउटफिट का चुनाव करना होगा। आपकी पसंद के हिसाब से मार्केट में अलग-अलग रेंज के कपड़े आपको मिल जाएंगे।

Fashion

कूल टोन

गर्मियों के मौसम में फैशनेबल और स्टाइलिश लगने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आपको हमेशा कूल टोन का चुनाव करना चाहिए। इस तरह के कलर आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इसमें ब्लू, इंडिगो, एमराल्ड, मजेंटा, ग्रीन जैसे कलर आते हैं, जो पहनने पर खूबसूरत लगेंगे।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews